आंगनवाड़ी में जो भी महिला उम्मीदवार वर्कर या हेल्पर के पद पर चयनित होना चाहती है ऐसी महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी की भर्ती आ चुकी है और आवेदन की प्रक्रिया लगातार कुछ समय से चल रही है वहीं रिक्त पदों की संख्या भी ज्यादा है जिसकी वजह से ज्यादा महिलाओं को इस बार आंगनवाड़ी के अलग-अलग रिक्त पदों पर नौकरी मिलने वाली है ऐसे में जो महिलाएं आवेदन करना चाहती हैं वह आवेदन कर सकती हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के अलग-अलग जिलों में 10478 रिक्त पद पाए गए हैं जिन पर महिला उम्मीदवारों का चयन करने के लिए ही भर्ती निकाली गई है तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है अनेक महिलाओं ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर दिया है और अभी भी महिलाओं के पास आवेदन करने का समय है जिसके चलते आवेदन किया जा सकता है। अलग-अलग जिलों के लिए आवेदन हेतु तारीख अलग-अलग निर्धारित की गई है।
आंगनवाड़ी भर्ती 2025
उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले में 98 पद, काशगंज में 972, सुल्तानपुर 7, हमीरपुर 381, उन्नाव 1312, संत कबीर नगर 773, हाथरस 680, प्रयागराज 1081, बांदा 447, लखनऊ 1106, बाराबंकी 22, सुल्तानपुर 809, कौशांबी 739, श्रावस्ती 399, इटावा 8, बस्ती 16, फर्रुखाबाद 11, मुजफ्फरनगर 489, जालौन 401, बरेली 705, तथा सोनभद्र में 22 रिक्त पद रखे गए हैं और इन्हीं जिलों में इतने पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा।
लेकिन इनमें से कुछ जिलों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख निकल चुकी है जिसके चलते इनमें से कुछ जिलों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा हालांकि कुछ जिले अभी भी हैं जिनके लिए आवेदन किया जा सकता है जिसमें मथुरा कासगंज सुल्तानपुर हमीरपुर उन्नाव संत कबीर नगर शामिल है इनके लिए अभी आवेदन की अंतिम तारीख नहीं निकली है लेकिन उम्मीदवारों को जल्दी आवेदन करना होगा।
Anganwadi Recruitment 2025 Overview
| विभाग का नाम | बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग |
| भर्ती का नाम | आंगनवाड़ी भर्ती 2025 |
| पद का नाम | वर्कर तथा हेल्पर |
| नौकरी का स्थान | उत्तर प्रदेश |
| कुल पद | 10478 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 04 नवंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | बिना परीक्षा की भर्ती/ शॉर्टलिस्टिंग |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upanganwadibharti.in/ |
आंगनवाड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन
आंगनवाड़ी की इस भर्ती को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है जिसके चलते महिला उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को डाउनलोड करें अंतिम तारीख को चेक करें और फिर योग्यता को चेक करें तथा नियमों शर्तों की पालना करते हुए संपूर्ण सही दस्तावेजों के साथ आवेदन की प्रक्रिया को पूरी करें इस तरीके से आवेदन करने पर आवेदन फॉर्म रिजेक्ट नहीं होगा।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आयु सीमा
आवेदिका की आयु 18 साल से 35 साल के बीच में होनी चाहिए। तो आयु की गणना करने पर जिन भी महिला उम्मीदवारों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच में ही है वह आवेदन करने के योग्य हैं आवेदन कर सकती हैं लेकिन अन्य योग्यता को भी चेक कर लें और उसके बाद ही आवेदन करना है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों ने 12वीं कक्षा की पढ़ाई की हुई होनी चाहिए इसके अलावा जहां पर रिक्त पद मौजूद है महिला उम्मीदवार उसी ग्राम सभा की निवासी जरूर होनी चाहिए। आवेदन करने पर ऐसी महिलाएं जो की गरीबी रेखा से नीचे अपने जीवन को व्यतीत कर रही हैं तथा तलाकशुदा है विधवा है इन महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगी।
आंगनवाड़ी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित रहेगी और फिर दस्तावेजों का सत्यापन होगा इन दोनों के आधार पर ही योग्य महिला उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा इनके अलावा कोई भी लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी ना ही कोई इंटरव्यू लिया जाएगा तो जो महिलाएं किसी सीधी भर्ती की तलाश में है उनके पास इस भर्ती में शामिल होने का बढ़िया अवसर है।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले स्मार्टफोन में कोई भी ब्राउज़र खोलकर आधिकारिक पोर्टल को सर्च करें।
- आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचकर संपूर्ण जानकारी और विशेषकर अंतिम तारीख की जानकारी हासिल करके आवेदन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- पहले यदि रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो मांगी जाने वाली जानकारी को दर्ज करके लॉगिन करें नहीं तो रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर आवश्यक जानकारी फॉर्म में दर्ज कर देनी है और फॉर्म को पूरी तरीके से तैयार करें।
- दस्तावेज भी अपलोड करने हैं और फिर अंत में फॉर्म को आगे भेजने के लिए सबमिट कर देना है।
- इस तरीके को अपनाते हुए सभी महिलाएं कुछ ही समय में आंगनवाड़ी की भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
FAQ
आंगनवाड़ी की भर्ती कब आ रही है?
आंगनवाड़ी की भर्ती वर्तमान समय में निकली हुई है और अंतिम तारीख भी नजदीक है जिसके चलते जिन्हें आवेदन करना है वह कर सकते हैं।
आंगनवाड़ी में किन पदों पर भर्ती निकली है?
आंगनवाड़ी में वर्कर और हेल्पर के रिक्त पद पर भर्ती निकली है।
क्या पुरुष भी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
जी नहीं केवल महिलाओं को ही आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका दिया गया है।

Good