अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इस योजना के अंतर्गत लड़कियों को 30000 रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। तो इस योजना के तहत वे सब छात्राएं लाभ ले सकतीं हैं जो स्नातक के पहले वर्ष में हैं।
दरअसल यह वित्तीय सहायता अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की तरफ से प्रदान की जाती है। इस तरह से स्नातक की शिक्षा हासिल करने वाली छात्राओं को 30 हजार रुपए मदद के तौर पर दिए जाते हैं। परंतु लड़कियों को इस योजना के तहत तभी मदद मिलती है जब वे अपना आवेदन जमा करती हैं।
अगर आप भी अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 हेतु अपना आवेदन देना चाहती हैं ताकि आप उच्च शिक्षा हासिल कर सकें तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह लेख पढ़ना होगा। आज हम आपको बताएंगे अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति की सारी जानकारी जो आपके आवेदन के लिए काफी काम आएगी।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए वे सभी छात्राएं अपना आवेदन जमा कर सकतीं हैं जो स्नातक के पहले साल में पढ़ रही हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि अजीम प्रेमजी संस्था के द्वारा छात्राओं को स्नातक के पाठ्यक्रम को पूरा करने तक वित्तीय सहायता की जाती है।
इस तरह से अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के माध्यम से संस्था का लक्ष्य है कि तकरीबन ढाई लाख छात्राओं को योजना का फायदा दिया जाए। तो इस प्रकार से हम आपको यहां पर यह भी बताते चलें कि इस योजना का फायदा केवल लड़कियां ही ले सकती हैं।
Azim Premji Foundation Scholarship 2025-26 Overview
| फाउंडेशन का नाम | अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन (Azim Premji Foundation) |
| लेख का नाम | अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप |
| छात्रवृत्ति की शुरुआत | 2024-25 शैक्षणिक वर्ष में |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| पात्रता | 10वीं और 12वीं कक्षा की शिक्षा केवल सरकारी स्कूल से ही हासिल की हो |
| लाभ | 30000 रुपए की छात्रवृत्ति |
| उद्देश्य | शिक्षा के लिए लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://azimpremjifoundation.org/ |
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का उद्देश्य
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के माध्यम से संस्था का मुख्य रूप से उद्देश्य शिक्षा के लिए लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस तरह से हम आपको बता दें कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का मकसद है कि जो छात्राएं गरीब परिवारों से संबंध रखती हैं इन सबको 12वीं कक्षा के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हेतु मदद की जाए ताकि वे आसानी के साथ अपनी पढ़ाई को पूरा कर पाएं।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप का लाभ लेने वाले राज्य
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का फायदा देश के निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लड़कियों को दिया जाएगा:-
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- बिहार
- असम
- झारखंड
- मध्य प्रदेश
- कर्नाटक
- मेघालय
- मणिपुर
- राजस्थान
- पुडुचेरी
- ओडिशा
- नागालैंड
- मिजोरम
- उत्तराखंड
- उत्तर प्रदेश
- त्रिपुरा
- सिक्किम
- तेलंगाना
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति का फायदा जो लड़कियां लेना चाहतीं हैं तो इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-
- छात्रा ने 10वीं और 12वीं कक्षा की शिक्षा केवल सरकारी स्कूल से ही हासिल की हो।
- जिन छात्राओं ने साल 2025-26 सत्र में स्नातक के पहले साल में एडमिशन लिया है वे आवेदन दे सकती हैं।
- ऐसी छात्राएं जिन्होंने 2 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि वाले डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लिया है वे सब भी पात्र हैं।
- केवल छात्राओं को ही इस योजना के तहत फायदा मिलेगा छात्रों को नहीं।
- छात्रा वित्तीय तौर पर कमजोर परिवार से संबंध रखती हो।
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए आपको जिन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी इन सबकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- कक्षा दसवीं और बारहवीं की छात्र की मार्कशीट
- बोनाफाइड प्रमाण पत्र या फिर शिक्षा संस्थान से प्राप्त हुई शुल्क रसीद
- छात्रा के हस्ताक्षर
- बैंक खाता विवरण
- रंगीन पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप एक लड़की हैं और आपने स्नातक के पहले साल में प्रवेश लिया है तो आप अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति के लिए निम्नलिखित तरीके का इस्तेमाल करके आवेदन दे सकती हैं:-
- सर्वप्रथम आपको अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां पर अब होम पेज पर आपको 2025-26 हेतु नए पंजीकरण वाले विकल्प को ढूंढ कर क्लिक करना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज आएगा जिसमें आपको पूछा गया विवरण दर्ज करना होगा।
- आवेदन पत्र को भर लेने के बाद फिर आपको सारे अहम दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- इसके बाद फिर आपको फाइनल सबमिट वाले बटन के ऊपर क्लिक करना होगा।
- आखिर में आपको अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर अपने पास रखना है।
FAQs
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 योजना क्या है?
अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति वाली योजना लड़कियों के लिए अजीम प्रेमजी संस्था के द्वारा आरंभ की गई है। इस योजना के तहत बालिकाओं को 12वीं कक्षा के बाद उच्च शिक्षा हेतु हर साल 30000 रूपए की मदद की जाती है।
मैंने 10वीं और 12वीं कक्षा निजी स्कूल से पास की है तो क्या मैं आवेदन दे सकती हूं?
जी नहीं आप अपना आवेदन नहीं दे सकती क्योंकि इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी है कि आपने दसवीं और बारहवीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो।
क्या अजीम जी प्रेम की स्कॉलरशिप का फायदा पूरे पाठ्यक्रम हेतु मिलता है?
जी हां इस योजना के अंतर्गत पूरे पाठ्यक्रम हेतु छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।


