Bijli Vibhag Vacancy 2025: बिजली विभाग 10वी पास भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

बिजली विभाग भर्ती का नया नोटिफिकेशन मध्य प्रदेश के बिजली विभाग की तरफ से किया गया है। इस जारी किए गए विज्ञापन के मुताबिक प्लांट असिस्टेंट के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को संबंधित बिजली विभाग ने 1 दिसंबर से शुरू कर दिया है। तो इस प्रकार से उम्मीदवार अपना काम अंतिम तारीख 30 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के आयोजन के माध्यम से पूरा करवाया जाएगा।

अगर आपको भी मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में काम करना है तो इसके लिए आपको अपना आवेदन जमा करना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बिजली विभाग भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी देंगे। इस तरह से इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म भरने का पूरा तरीका बताएंगे।

बिजली विभाग भर्ती 2025

मध्य प्रदेश के बिजली विभाग की तरफ से 90 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस प्रकार से प्लांट सहायक के लिए यह भर्ती आई है। इसके तहत 53 मैकेनिक ट्रेड्स हेतु पद रखे गए हैं और 37 इलेक्ट्रिकल ट्रेड्स हेतु पद निर्धारित किए गए हैं।

इस तरह से अगर बात करें श्रेणी अनुसार इन पदों की तो इस भर्ती के अंतर्गत जो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार हैं इनके लिए 24 पद रखे गए हैं। जबकि अनुसूचित जाति के लिए 15 पद रखे गए हैं और अनुसूचित जनजाति के लिए कुल 18 पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

यहां आपको हम यह भी बता दें कि अन्य पिछड़ा वर्ग हेतु कुल पद 24 हैं और आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी हेतु कुल पद 9 रखे गए हैं। इस प्रकार से केवल पुरुष उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु योग्यता रखते हैं।

Bijli Vibhag Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाममध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड
भर्ती का नामबिजली विभाग भर्ती 2025
पद का नाममैकेनिक ट्रेड्स, इलेक्ट्रिकल ट्रेड्स
राज्यमध्य प्रदेश
कुल पद90 पदों के लिए
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 10वी पास
वेतन25300 रूपए से लेकर 80500 रूपए तक
आवेदन प्रारम्भ 01 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि30 दिसंबर 2025
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mppgcl.mp.gov.in/

बिजली विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

एमपी बिजली विभाग भर्ती के लिए जो शैक्षणिक योग्यता आप सभी उम्मीदवारों को चाहिए इसका सारा विवरण कुछ इस प्रकार से दिया गया है:-

  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण की हो।
  • साथ में अभ्यर्थी ने मशीनिस्ट, वायरमैन, फिटर या इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड में एससीवीटी या एनसीवीटी से नियमित रूप से आईटीआई की डिग्री ली हो।
  • सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों के आईटीआई की परीक्षा में न्यूनतम 65% अंक होने चाहिएं।
  • जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के आईटीआई परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक हों।

बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एमपी बिजली विभाग की इस भर्ती के लिए आपको अपनी श्रेणी के अनुसार जो आवेदन शुल्क जमा करना होगा इससे जुड़ी हुई जरूरी जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-

  • सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 1200 रूपए और साथ में जीएसटी का भी भुगतान करना होगा।
  • मध्य प्रदेश के मूल नागरिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर उम्मीदवारों को 600 रूपए का शुल्क चुकाना होगा।
  • सभी आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थी अपने शुल्क के भुगतान को ऑनलाइन तरीके से जमा कर सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

एमपी बिजली विभाग की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इस तरह से सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों को 100 तरह के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल हल करने के लिए आएंगे।

इनमें से 75 ट्रेड से जुड़े होंगे और 25 सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग विषय पर आधारित होंगे। बिजली विभाग भर्ती की इस परीक्षा में कोई भी नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।

बिजली विभाग भर्ती के तहत वेतन

मध्य प्रदेश के बिजली विभाग में जिन उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी इन सबको हर महीने अच्छा वेतन भी मिलेगा। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को 25300 रूपए से लेकर 80500 रूपए तक का वेतन प्राप्त होगा।

इस तरह से पहले 9 महीने प्रोबेशन के चलेंगे इसके बाद फिर उम्मीदवारों को निर्धारित वेतन प्रदान किया जाएगा। अगर आप एमपी बिजली विभाग भर्ती की सैलरी से जुड़ी हुई अधिक जानकारी जानना चाहते हैं तो आप भर्ती का विज्ञापन एक बार देख सकते हैं।

बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

यदि आप बिजली विभाग भर्ती के लिए अपना फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको बिजली विभाग कंपनी की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर जाकर आपको संबंधित भर्ती के विकल्प को ढूंढ कर दबाना है।
  • यहां अब आपको अगले पेज पर पंजीकरण करने के लिए पूछी गई जानकारी को लिख देना है।
  • आगे आपको बिजली विभाग भर्ती के सभी अनिवार्य दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • फिर आपको अपनी श्रेणी के मुताबिक लागू किया गया आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जमा करना है।
  • अंत में आपको अपना बिजली विभाग भर्ती का फॉर्म चेक करके सबमिट वाला बटन क्लिक करना है।
  • इस तरह से आपका एमपी बिजली विभाग भर्ती का फॉर्म जमा हो जाएगा।

FAQs

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती की आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक चलेगी।

मुझे बिजली विभाग में प्लांट असिस्टेंट के पद पर नौकरी मिलने पर कितना वेतन मिलेगा?

आपको हर महीने 25300 रुपए से 80500 रूपए तक का वेतनमान प्राप्त होगा।

कितने पदों पर मध्य प्रदेश बिजली विभाग द्वारा उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी?

मध्य प्रदेश बिजली विभाग द्वारा 90 खाली पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।

Leave a Comment