ऐसे व्यक्ति जो अपनी योग्यताओं के आधार पर सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में सेवा देने का अवसर चाहते हैं उन सभी के लिए बैंक शाखा की तरफ से बहुत ही सुनहरा अवसर प्रदान करवाया जा रहा है। बताते चलें कि इस भर्ती के अंतर्गत बीसी सुपरवाइजर के कुल 3 पदों की भर्ती पूरी की जाने वाली है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से जारी की गई इस भर्ती की सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस भर्ती के अंतर्गत यंग तथा रिटायर्ड दोनों ही कर्मचारी अपनी योग्यताओं के आधार पर फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अपना आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से बैंक शाखा में ही जमा करना होगा।
ऐसे उम्मीदवार जो भर्ती के अंतर्गत आवेदन तो करना चाहते हैं परंतु किसी भी कारण बस अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो उन सभी की जानकारी के लिए बता दे की नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के अंतिम तिथि को 20 दिसंबर 2025 तक ही सुनिश्चित किया गया है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2025
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में यह भारती काफी लंबे समय के बाद जारी करवाई जा रही है जिसके चलते में सीमित पदों के लिए भी उम्मीदवारों के मन में उत्सुकता देखने को मिल रही है। पद संख्या कम होने के कारण उम्मीदवारों के बीच प्रतियोगिता स्तर भी उच्च देखने को मिलेगा।
जो भी व्यक्ति इस समय सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की इस महत्वपूर्ण भर्ती में अपना आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए अनिवार्य रूप से जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन में भर्ती से संबंधित निर्देशों को जान लेना चाहिए ताकि आगे उनके लिए किसी भी प्रकार की दुविधा न हो।
Central Bank of India Vacancy 2025 Overview
| शाखा का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया |
| भर्ती का नाम | सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती |
| पद का नाम | बीसी सुपरवाइजर |
| कुल पद | 03 |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम स्नातक |
| आयु सीमा | 21 वर्ष से 45 वर्ष |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 दिसंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू , शॉर्ट लिस्टिंग |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.centralbankofindia.co.in/ |
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए योग्यताएं
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती में जारी किए गए पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण इस प्रकार है:-
- इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी यूनिवर्सिटी के द्वारा मान्यता प्राप्त ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- ग्रेजुएशन के अलावा उनके पास कंप्यूटर क्षेत्र में विशेष नॉलेज तथा डिप्लोमा होना भी जरूरी है।
- एम.एससी (आईटी)/बी.ई (आईटी)/एमसीए/एमबीए डिग्री वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।
- भर्ती से संबंधित योग्यता संबंधी विवरण विस्तार पूर्वक नोटिफिकेशन में ही जानने को मिलेगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जैसा कि हमने बताया है कि सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की तरफ से जारी करवाई गई बीसी सुपरवाइजर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी करवाई जा रही है जिसके लिए किसी भी श्रेणी की उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बैंक शाखा की यह भर्ती बिल्कुल ही फ्री है अर्थात उम्मीदवार ऑफलाइन अपने दस्तावेजों के आधार पर ही शाखा में अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आयु सीमा
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया अभी इसी सुपरवाइजर भर्ती में शामिल होने के लिए निम्न आयु सीमा लागू है:-
- इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है।
- अपॉइंटमेंट के समय उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष तक सीमित होनी चाहिए।
- इसके अलावा बीसी सुपरवाइजर के पदों पर बने रहने के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष तक की है।
- रिटायरमेंट कर्मचारियों के लिए यह आयु सीमा अधिकतम 64 से 65 वर्ष तक के बीच में हो सकती है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बीसी सुपरवाइजर हेतु चयन प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बीसी सुपरवाइजर की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की जानकारी के लिए बता दे की कि इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों के लिए किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या विशेष चयन प्रक्रिया का आयोजन नहीं किया जाने वाला है।
इस भर्ती की चयन प्रक्रिया पूर्ण रूप से उम्मीदवारों की योग्यताओं तथा इंटरव्यू पर आधारित होगी। आवेदन करने वाली उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू में आमंत्रित किया जाएगा जिसमें बैंक कर्मचारियों के द्वारा पद संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इंटरव्यू में जिन उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा होता है उनके लिए शॉर्ट लिस्टिंग के माध्यम से पद नियुक्त किया जाएगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती में ऑफलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म को डाउनलोड कर ले।
- फॉर्म डाउनलोड हो जाने के बाद इसका प्रिंट निकाले और उसमें मांगी गई सभी प्रकार की व्यक्ति की जानकारी को दर्ज करें।
- फॉर्म भर जाने के बाद उम्मीदवार के सभी अनिवार्य दस्तावेजों को अटैच करना होगा।
- अब सभी प्रकार की जानकारी को सुनिश्चित करते हुए ऐसे बैंक शाखा में जमा कर दें।
- इस प्रकार से सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की इस भर्ती में आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती की चयन प्रक्रिया कब होगी?
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती में आवेदन के बाद इंटरव्यू दिसंबर के अंतिम सप्ताह या फिर जनवरी 2026 में आयोजित किए जा सकते है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बीसी सुपरवाइजर भर्ती में वेतनमान क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बीसी सुपरवाइजर भर्ती में कैटिगरी A कर्मचारी के लिए ₹15000 तथा कैटेगरी b के कर्मचारियों के लिए ₹12000 तक का वेतनमान मिलेगा।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बीसी सुपरवाइजर भर्ती में कॉन्ट्रैक्ट की अवधि क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बीसी सुपरवाइजर भर्ती में कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 12 महीने की है।


