ऐसे अभ्यर्थी जो ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं तथा अब पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए देश के उच्च शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं तो उन सभी के लिए हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण सूचना जारी कर दी गई है।
ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए एनटीए के द्वारा खुशखबरी देते हुए सीयूईटी पीजी 2026 के रजिस्ट्रेशन का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के तहत केंद्र तथा विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयो में पीजी पाठ्यक्रम की सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाने वाला है।
सीयूईटी पीजी यानी कॉमन यूनिवर्सिटी इंटरेस्ट टेस्ट देश के विशेष शैक्षणिक संस्थानों में बिल्कुल ही फ्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री में अध्ययनरत होने का एकमात्र विंडो है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 दिसंबर 2025 से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू कर दिए गए है।
सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा सीयूईटी पीजी 2026 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक 1 महीने के भीतर पूरी करवाई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 18 से 20 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों के लिए आवेदन सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।
पोस्ट ग्रेजुएशन की सीटों पर चयनित होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा में प्रदर्शन देना होगा क्योंकि अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा में प्रतियोगिता स्तर काफी उच्च देखने को मिलने वाला है।
CUET PG Registration 2026 Overview
| विभाग का नाम | राष्ट्रीय परिक्षण एजेंसी |
| लेख का नाम | सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन |
| परीक्षा का नाम | सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET) |
| आवेदन प्रारम्भ | 14 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जनवरी 2026 |
| आवेदन सुधार के लिए तिथि | 18 से 20 जनवरी 2026 |
| परीक्षा की तिथि | मार्च 2025 (संभावित) |
| रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cuet.nta.nic.in/ |
सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन के लिए योग्यताएं
सीयूईटी पीजी 2026 में उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन हेतु निम्न योग्यताएं लागू है:-
- इस परीक्षा में केवल भारतीय अभ्यर्थियों के लिए ही अवसर दिया जाता है।
- उम्मीदवार किसी भी विषय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुका हो या फिर अंतिम वर्ष में हो।
- उसके पास अपने शैक्षिक प्रमाण समेत अन्य सभी दस्तावेज होने चाहिए।
- इस परीक्षा के अंतर्गत आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए काफी छूट भी दी जाती है।
सीयूईटी पीजी रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क भुगतान
सीयूईटी पीजी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों से श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जो जनरल कैटेगरी में आते हैं उनके लिए दो पेपर के लिए₹1400 तथा एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए ₹700 लागू है इसके अलावा ओबीसी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए दो पेपर हेतु ₹1200 तथा तथा एडिशनल प्रत्येक पेपर के लिए ₹600 का शुल्क देना होगा।
साथ में ही आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवार जैसे एससी, एसटी के लिए दो पेपर हेतु ₹1100 तथा प्रत्येक एडिशनल पेपर के लिए ₹600 तक का आवेदन शुल्क देना आवश्यक है। अगर हम पीडब्ल्यूडी की श्रेणी के उम्मीदवारों की बात करें तो उनके लिए दो पेपर कौशल का ₹1000 तथा एडिशनल पेपर के लिए ₹600 ही देने होंगे।
सीयूईटी पीजी परीक्षा की जानकारी
सीयूईटी पीजी एग्जाम 2026 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें निम्न है:-
- सीयूईटी पीजी कि यह परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित करवाई जाएगी।
- परीक्षा के लिए भारत में 292 परीक्षा केंद्र और 16 अंतर्राष्ट्रीय स्थान पर आयोजित की जाएगी।
- सीयूईटी पीजी की परीक्षा का माध्यम ऑनलाइन ही रहेगा।
- परीक्षा पैटर्न के आधार पर यह परीक्षा कुल तीन शिफ्टों में पूरी होगी।
- उम्मीदवारों के लिए परीक्षा हेतु को 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
सीयूईटी पीजी सिलेबस
जो उम्मीदवार 2026 में सीयूईटी पीजी में रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तथा आगामी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उन सभी के लिए परीक्षा की तैयारी करने हेतु पूर्ण रूप से सिलेबस को जानना बहुत ही जरूरी है। बताते चलें कि अभ्यर्थियों के लिए उनके विषय अनुसार सिलेबस एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
सिलेबस जानने के लिए एनडीए की वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने विषय और कोर्स के हिसाब से सिलेबस का पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- सीयूईटी पीजी 2026 रजिस्ट्रेशन के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आपके लिए संबंधित अप्लाई वाली लिंक मिल जाएगी उसे क्लिक करें।
- अब आगे जाते हुए अपनी जानकारी की मदद से रजिस्टर्ड होना आवश्यक होगा।
- रजिस्टर्ड हो जाने के बाद लॉगिन करें और मांगी जाने वाली पूरी जानकारी को दर्ज करें।
- अगले क्रम में सभी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
- अब अपने कोर्स और श्रेणी के हिसाब से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- अंत में अपनी जानकारी को सबमिट कर दे इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।
FAQs
सीयूईटी पीजी 2026 एग्जाम कब होगा?
सीयूईटी पीजी का एग्जाम मार्च 2026 में करवाया जाएगा।
सीयूईटी पीजी के दूसरे पेपर में कितने प्रश्न होते हैं?
सीयूईटी पीजी के दूसरे पेपर में 75 प्रश्न होते हैं।
सीयूईटी पीजी की परीक्षा में आरक्षण किसे मिलेगा?
सीयूईटी पीजी की परीक्षा में एससी, एसटी की श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए विशेष आरक्षण दिया जाएगा।


