E Shram Card Pension Yojana 2025: हर महीने सरकार दे रही 3000 रूपए की पेंशन, देखें पूरी जानकारी

श्रम तथा रोजगार मंत्रालय की तरफ से चलाई जा रही ई-श्रम भारत योजना के अंतर्गत देश के 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड तैयार करवाया गया है। ई-श्रम कार्ड के अंतर्गत श्रमिकों के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार ले लाभ दिए जाते हैं।

ई-श्रम कार्ड के आधार पर श्रमिकों के लिए दिए जाने वाले विभिन्न लाभों में से एक ई-श्रम कार्ड पेंशन भी है। ई-श्रम कार्ड पेंशन उन श्रमिकों के लिए दी जाती है जो बुजुर्ग हो चुके हैं तथा अब मजदूरी करने में असमर्थ है।

वर्तमान समय में लाखों की संख्या में बुजुर्ग श्रमिक ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना से पंजीकृत होकर लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं। अगर आप भी श्रम कार्ड धारक तो है परंतु ई-श्रम कार्ड की पेंशन योजना से अनजान है तो ऐसे आपके लिए जानकारी हेतु इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना 2025

बताते चलें कि ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत पुरुष तथा महिला दोनों के लिए ही लाभ प्रदान किया जाता है यानी एक परिवार से श्रमिक कार्ड धारक पति तथा पत्नी संयुक्त रूप से पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं।

बुजुर्ग ई-श्रम कार्ड धारकों के लिए ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का लाभ लेने हेतु पंजीकरण करने की आवश्यकता भी अनिवार्य रूप से होती है जो की योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ही पूरी करवाई जाती है। पंजीकृत होने के बाद ही उनके लिए पेंशन का लाभ निरंतर रूप से मिल पाता है।

E Shram Card Pension 2025 Overview

विभाग का नामश्रम एवं रोजगार मंत्रालय
योजना का नामई-श्रम कार्ड पेंशन योजना
योजना की शुरुआत26 अगस्त 2021
मासिक भत्ता₹1000/-
पेंशन राशि₹3000/-
उद्देश्य बुजुर्ग श्रमिकों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
आयु 60 वर्ष या फिर उसके ऊपर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://eshram.gov.in/

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए पात्रता

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना से जुड़ने के लिए निम्न पात्रताओ को लागू किया गया है:-

  • इस योजना में ग्रामीण तथा असंगठित क्षेत्र में निवास करने वाले लोग ही शामिल हो सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या फिर उसके ऊपर की हो चुकी हो।
  • आवेदक व्यक्ति का ई-श्रम कार्ड पहले से बना हुआ होना आवश्यक है।
  • उसके लिए पहले से कोई अन्य पेंशन का लाभ न मिलता हो।
  • बुजुर्ग के नाम पर कोई आधिकारिक संपत्ति या भूमि नहीं होनी चाहिए।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में वित्तीय लाभ

सरकार के द्वारा ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत जो भी बुजुर्ग शामिल होते हैं उन सभी के लिए मासिक रूप से आकर्षक वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाती है जो कि उनके सभी प्रकार के मासिक खर्चों और आर्थिक दैनिक जरूरतो को पूरा करने के लिए कारगर साबित है।

अगर हम वर्तमान समय की बात करें तो ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए ₹3000 तक की मासिक पेंशन दी जाती है। एक ही परिवार से पति तथा पत्नी दोनों अगर पेंशन धारक होते हैं तो उनके लिए ₹6000 तक की वित्तीय सहायता मिलती है।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना की विशेषताएं

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के फायदे बुजुर्गों के लिए इस प्रकार हैं:-

  • मासिक वित्तीय सहायता के आधार पर बुजुर्ग अपने खर्चों को आसानी से चला सकते हैं।
  • वृद्धावस्था के इस समय में उनके लिए किसी दूसरे पर पराश्रित होने की आवश्यकता नहीं है।
  • श्रमिक बुजुर्ग समाज में सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन यापन कर सकते हैं।
  • बुजुर्ग व्यक्ति इस वित्तीय सहायता से सूक्ष्म बचत भी कर सकते हैं।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में खाता आवश्यक

तकनीकी सुविधा के चलते ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के अंतर्गत शामिल करवाए जाने वाले बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए स्वयं का खाता अनिवार्य किया गया है क्योंकि उनके लिए ई-श्रम कार्ड की मासिक पेंशन योजना का लाभ डायरेक्ट ही खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

श्रमिक व्यक्ति जीरो बैंक बैलेंस वाले जनधन खाते के माध्यम से भी ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में पंजीकृत हो सकते हैं। ध्यान रहे कि बुजुर्गों के खातों में आधार तथा मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए तथा डीबीटी अनिवार्य रूप से सक्रिय हो ताकि उनके लिए लाभ प्राप्त करने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सेल्फ एनरोलमेंट वाला ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
  • अब अगली ऑनलाइन विंडो खुल जाएगी जहां से आधार तथा मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा।
  • इसके बाद सभी प्रकार की मांगी जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • अब अगले चरण में आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अंत में सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर दे इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।

FAQs

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना का उद्देश्य बुजुर्ग श्रमिकों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना पंजीकरण के बाद पेंशन कब से मिलेगी?

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना में पंजीकरण के बाद वेरिफिकेशन हो जाता है तो अगले महीने से ही पेंशन मिलना प्रारंभ हो सकती है।

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कहां करें?

ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए सरलता पूर्वक आवेदन ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।

Leave a Comment