Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: इस दिन जारी होगी किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त

मध्य प्रदेश राज्य में राज्य सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना लागू की हुई है और यह योजना किसानों के लिए एक कल्याणकारी योजना है। वर्तमान में इस योजना को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है क्योंकि अब इस योजना की किस्त मिलने वाली है इस योजना की पिछली किस्त अगस्त के महीने में प्रदान की गई थी जिसके बाद सभी किसानों के द्वारा क़िस्त का इंतजार किया जा रहा था और अब इंतजार पूरा होने वाला है।

मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाले जो भी लाभार्थी किसान इस योजना के लिए चयनित हो रखे हैं उन सभी लाभार्थियों को ही किस्त की राशि मिलेगी। अभी कुछ समय पहले ही केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया है और इसके बाद में अब किसानों को राज्य सरकार की इस योजना का लाभ भी मिलने वाला है जिसकी वजह से यह किसानों के लिए एक बहुत ही बड़ी खबर है और राशि किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी साबित होगी।

किसान कल्याण योजना 14वीं किस्त 2025

केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना चाहती है जिसके लिए ही सरकार ने राज्य में किसान कल्याण योजना चलाई हुई है। इस योजना में राज्य सरकार 4000 रूपये की राशि हर साल प्रदान करती है। जो कि लाभार्थियों को अलग-अलग किस्त में मिलती है। मध्य प्रदेश राज्य के 83 लाख किसानों को इस बार किसान कल्याण योजना की 14वीं क़िस्त की राशि मिलेगी।

राज्य सरकार ने किसानों को अगस्त के महीने में 20 अगस्त की तारीख को 13वीं किस्त की राशि प्रदान की थी। और इससे पहले किसानों को 12 किस्तें और मिली हुई है। 14वीं किस्त में किसानों को हर बार की तरह इस बार भी 2000 रूपये की राशि मिलने वाली है। जिसका उपयोग सभी किसान खेत की किसी आवश्यक जरूरत को पूरा करने के लिए या फिर अन्य जरूरी कार्य के लिए कर सकेंगे क्योंकि किसानों को पूरी तरीके से इस योजना में छूट दी हुई है की राशि का उपयोग कहीं पर भी कर सकते हैं।

Kisan Kalyan Yojana 14th Installment Date 2025 Overview

विभाग का नामकृषि एवं किसान कल्याण विभाग
योजना का नाममुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
राज्य मध्य प्रदेश
लेख का नामकिसान कल्याण योजना 14वीं किस्त
योजना का लाभ₹4000/- प्रतिवर्ष
आगामी क़िस्त14वीं
क़िस्त की राशि₹2000
14वीं किस्त तिथिदिसंबर 2025 (संभावित)
हस्तांतरण सीधे बैंक खाते में (DBT)
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://saara.mp.gov.in/

किसान कल्याण योजना 14वीं किस्त कब होगी जारी

इस योजना को लेकर किसानों का जो सबसे महत्वपूर्ण सवाल है वह यह है कि आखिर में किसान कल्याण योजना कि 14वीं किस्त कब आएगी तो किस्त प्रदान करने की पूरी संभावना इसी दिसंबर महीने की है क्योंकि अनेक ऐसे कारण देखने को मिल रहे हैं जिनकी वजह से क़िस्त की राशि प्रदान की जा सकती है हालांकि आधिकारिक रूप से अभी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। कुछ दिनों में सरकार के द्वारा 14वीं किस्त से जुड़ी आधिकारिक जानकारी जारी की जा सकती है।

किसान कल्याण योजना का लाभ

  • यह एक राज्य स्तर की योजना है जिसकी वजह से राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है।
  • किसानों को इस योजना के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं है जो किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थी है उन्हें सीधे ही इस योजना का लाभ मिल जाता है।
  • हर क़िस्त में 2000 रूपये की राशि किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • मिलने वाली राशि से किसान खाद बीज की खरीदारी कर सकते हैं सिंचाई का कार्य करवा सकते हैं छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी कर सकते हैं।

किसान कल्याण योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • किसान मध्य प्रदेश राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • किसान के स्वयं के नाम पर खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसान पीएम किसान योजना का लाभार्थी जरूर होना चाहिए।
  • सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला आधार कार्ड जरूर बना होना चाहिए।
  • जमीन के जरूरी कागज जरूर मौजूद होने चाहिए।

किसान कल्याण योजना कि लिस्ट

वर्तमान समय में जिन किसानों ने अभी तक किसान कल्याण योजना की लिस्ट में स्वयं का नाम चेक नहीं किया है वह सभी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का चयन करें और फार्मर डिटेल्स के ऑप्शन पर क्लिक करके लिस्ट में अपना नाम चेक करें।

किसान कल्याण योजना 14वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • किस्त जारी कर देने के बाद में किस्त चेक करने के लिए अलग-अलग तरीके मौजूद रहेंगे।
  • जिसके चलते सभी किसान किसी भी तरीके को उपयोग में लेकर किस्त की राशि को चेक कर सकेंगे।
  • सबसे पहला तरीका एसएमएस का है बैंक खाते से जुड़ने वाले मोबाइल नंबर पर एसएमएस को चेक करना होता है।
  • एसएमएस से पता चल जाता है कि 2000 की राशि मिली है या नहीं। अनेक किसान इसी तरीके को उपयोग में लेते हैं।
  • दूसरा तरीका नेट बैंकिंग एप्लीकेशन का है यह तरीका भी आसान तरीका है इस तरीके में हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करके हिस्ट्री देखनी होती है।
  • हिस्ट्री से जानकारी पता चल जाती है कि ₹2000 की राशि प्राप्त हुई या नहीं।

FAQs

क्या किसान कल्याण योजना कि 14वीं किस्त जारी कर दी गई है?

जी नहीं इस योजना की 14वीं किस्त जारी नहीं की गई है।

मुझे किसान कल्याण योजना की राशि मिलेगी या नहीं?

यदि आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है तो इस योजना का लाभ भी जरूर मिलेगा।

मैं राजस्थान से हूं क्या मुझे इस योजना का लाभ मिलेगा?

जी नहीं इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश राज्य के किसानों को ही प्रदान किया जाता है।

1 thought on “Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: इस दिन जारी होगी किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त”

Leave a Comment