LIC Bima Sakhi Yojana Apply Online: एलआईसी बीमा सखी योजना की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें

एलआईसी बीमा सखी योजना को देश की उन सब महिलाओं के लिए शुरू किया गया है जो अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हैं। इस तरह से भारतीय जीवन बीमा निगम और सरकार के द्वारा यह योजना लाई गई है। ‌

ऐसे में हम आपको यहां पर जानकारी देना चाहते हैं कि ऐसी महिलाएं जो गांव में रहती हैं इन सबके लिए बड़ा मौका है खुद को वित्तीय तौर पर मजबूत बनाने का। दरअसल लाभार्थी बनाई गई महिलाओं को बीमा के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है।

महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद फिर आगे बीमा एजेंट बनकर अच्छी कमाई कर सकतीं हैं। अगर आपको भी बीमा सखी योजना का लाभ लेना है तो आपको अपना आवेदन तुरंत जमा करना चाहिए। आज आपको हम इस लेख में यह बताएंगे कि बीमा सखी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज, पात्रता मानदंड, योजना का उद्देश्य और कैसे आप आवेदन जमा कर सकते हैं।

एलआईसी बीमा सखी योजना 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से महिलाओं को बीमा प्रशिक्षण निशुल्क दिया जा रहा है। इस तरह से इस योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाओं को लाभार्थी बनाया जाता है जो देश के ग्रामीण इलाकों की निवासी हैं।

यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताते चलें कि जो महिलाएं वित्तीय तौर पर कमजोर परिवारों के तहत आती हैं इन सबके लिए यह एक शानदार मौका है अपने पैरों पर खड़े होने का। योजना के तहत आपको 3 साल तक बीमा प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस प्रकार से इस 3 वर्षीय प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को 7000 रूपए तक की वित्तीय सहायता भी मिलती है। जानकारी देते चलें कि पहले वर्ष में 7000 रूपए और दूसरे साल में 6000 रुपए और इस तरह से तीसरे साल में 5000 रूपए योजना के तहत महिलाओं को दिए जाते हैं।

LIC Bima Sakhi Yojana 2025 Overview

विभाग का नामभारतीय जीवन बीमा निगम
योजना का नामएलआईसी बीमा सखी योजना
योजना की शुरुआत 9 दिसंबर 2024
शिक्षा योग्यता 10वी पास
प्रशिक्षण अवधि3 वर्षीय
वेतन₹7000/-प्रतिमाह
आयु 18 साल से 70 साल
आवेदन शुल्क निशुल्क
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://licindia.in/

एलआईसी बीमा सखी योजना का उद्देश्य

हमारे देश की सरकार के द्वारा एलआईसी बीमा सखी योजना के माध्यम से यह उद्देश्य बनाया गया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। दरअसल जब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ा हो जाती हैं तो फिर इन्हें इनके परिवार में भी अत्यधिक सम्मानजनक नजरों से देखा जाता है।

साथ ही सरकार यह भी चाहती है कि महिलाओं को वित्तीय तौर पर सक्षम बनाया जाए ताकि वे भविष्य में किसी भी व्यक्ति के ऊपर निर्भर ना रहें। तो ऐसे में सरकार का अधिक ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ ही केंद्रित है क्योंकि इन इलाकों की महिलाओं की स्थिति अत्यधिक खराब होती है।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए पात्रता

एलआईसी बीमा सखी योजना का लाभ वैसे तो गरीब परिवारों की महिलाओं को दिया जा रहा है लेकिन इसके लिए कुछ पात्रता मानदंड सरकार ने निर्धारित किए हैं जैसे:-

  • आवेदन जमा करने हेतु जरूरी है कि महिला भारतीय नागरिक हो।
  • महिला देश के किसी ग्रामीण इलाके की स्थानीय निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका की आयु 18 साल से 70 साल तक होनी आवश्यक है।
  • जिन महिलाओं ने न्यूनतम दसवीं कक्षा पास की है वे सब आवेदन दे सकती हैं।
  • महिला के घर का कोई भी व्यक्ति एलआईसी में कार्यरत ना हो।
  • जरूरी है कि महिला आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंध रखती हो।

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए आपको अपना आवेदन यदि जमा करना है तो इसके लिए आपको कई प्रकार के दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने पड़ेंगे जैसे:-

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

एलआईसी बीमा सखी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आपको अपने पैरों पर खड़ा होना है और वित्तीय तौर पर सक्षम बनना है तो आपको बीमा सखी योजना का लाभ लेने के लिए कुछ इस प्रकार से आवेदन देना होगा:-

  • सबसे प्रारंभ में आपको भारतीय जीवन बीमा निगम की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब होम पेज पर आपको योजना से संबंधित आवेदन वाला लिंक मिलेगा आपको इसे दबाना होगा।
  • फिर आपके सामने दूसरा पेज खुलकर आएगा जिसमें आपसे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मांगी जाएगी।
  • पूछी गई सारी जानकारी को लिखने के बाद आपको कैप्चा कोड निर्दिष्ट स्थान पर लिखना होगा।
  • इस तरह से अब आगे आपको अन्य सारी जानकारी को सही प्रकार से भरना होगा।
  • जब आपका आवेदन पत्र पूरा हो जाए तो आपको बीमा सखी योजना का फॉर्म जमा करना है।
  • यदि आपका आवेदन स्वीकार किया जाता है तो फिर ऐसे में आपको एलआईसी की तरफ से मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा।

FAQs

बीमा सखी बनने के लिए कितनी न्यूनतम शिक्षा योग्यता जरूरी है?

बीमा सखी बनने हेतु कम से कम महिला ने दसवीं कक्षा पास की हो।

परिवार का कोई सदस्य अगर भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करता होगा तो क्या होगा?

ऐसी स्थिति में महिला को योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

सरकार किन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास कर रही है?

बीमा सखी योजना के माध्यम से सरकार का मुख्य रूप से प्रयास यही है कि गांव में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

Leave a Comment