सरकार के द्वारा पीएम उज्जवला योजना के साथ ऐसे परिवार जिनके लिए बीपीएल राशन कार्ड के आधार पर एलपीजी गैस कनेक्शन प्रदान किया गया है उन सभी के लिए एलपीजी गैस की कीमतों में राहत प्रदान करने हेतु सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है।
एलपीजी गैस की सब्सिडी के अंतर्गत निर्धारित कीमत का आधा हिस्सा तक गैस कनेक्शन धारकों लिए वापस कर दिया जाता है ताकि उनके लिए सिलेंडर भरवाने में आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।
बताते चलें कि सरकार के द्वारा एलपीजी गैस सब्सिडी के नियम की शुरुआत में 100 से 150 रुपए तक की सब्सिडी ही वापस करवाई जाती थी हालांकि गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ और समय के बदलाव के चलते सब्सिडी काफी में काफी इजाफा कर दिया गया है।
एलपीजी गैस सब्सिडी चेक 2025
जो पात्र कनेक्शन धारक एलपीजी गैस का सिलेंडर भरवाते हैं तथा उनके लिए सब्सिडी दी जाती है तो उनका सब्सिडी स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से सबमिट कर दिया जाता है ताकि वह सिलेंडर भरवाने के बाद यह जांच सके कि उनके खातों में कब तथा कितनी सब्सिडी प्राप्त हुई है।
कनेक्शन धारक अपने एलपीजी गैस सब्सिडी के स्टेटस को ऑनलाइन संबंधित आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बहुत ही आसानी के साथ एंड्रॉयड मोबाइल फोन से ही चेक कर सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल में एलपीजी गैस सब्सिडी चेक करने की पूरी प्रक्रिया विधिवत रूप से बताने वाले है।
LPG Gas Subsidy 2025 Overview
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम उज्ज्वला योजना |
| लेख का नाम | एलपीजी गैस सब्सिडी चेक |
| सब्सिडी | ₹300-₹350 |
| पात्रता | केवल उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को |
| उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन (एलपीजी) उपलब्ध कराना |
| सब्सिडी की सीमा | एक वर्ष में अधिकतम 12 रिफिल (सिलेंडर) तक |
| पेमेंट मोड | सीधे बैंक खाते में (DBT) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmuy.gov.in/ |
एलपीजी गैस सब्सिडी के नियम
कनेक्शन धारकों के लिए निम्न नियमों के आधार पर एलपीजी गैस पर सब्सिडी प्रदान की जाती है:-
- सब्सिडी का लाभ केवल बीपीएल राशन कार्ड तथा उज्ज्वला योजना वाले कनेक्शन धारकों के लिए दिया जाता है।
- 1 साल में केवल 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
- कनेक्शन धारकों के लिए सब्सिडी लेने हेतु बुकिंग करनी आवश्यक होती है।
- एलपीजी गैस की सब्सिडी को डायरेक्ट आवेदन के खाते में ही वापस किया जाता है।
एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस चेक करने के लिए आवश्यक सामग्री
कनेक्शन धारकों की जानकारी के लिए बता दे कि एलपीजी गैस की सब्सिडी का स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करना होता है जिसके लिए आवश्यक सामग्री के रूप में ऑनलाइन वेबसाइट के पेज पर उपभोक्ता क्रमांक और मोबाइल नंबर दर्ज करना आवश्यक है।
ऐसे निर्धारित जानकारी के आधार पर एलपीजी कनेक्शन धारक ऑनलाइन आसानी से सब्सिडी का पेमेंट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर वर्तमान सब्सिडी के साथ पिछली पूरी सब्सिडी का विवरण भी जाना जा सकता है।
एलपीजी गैस सब्सिडी के फायदे
एलपीजी गैस कनेक्शन धारकों के लिए जो सब्सिडी दी जाती है उसके फायदे निम्न हैं।-
- सब्सिडी के आधार पर कनेक्शन धारक आधी कीमतों में ही सिलेंडर भरवा सकते हैं।
- उनके लिए गैस सिलेंडर की महंगी कीमतों से प्रभावित नहीं होना पड़ता है।
- सब्सिडी के पैसे को वे बचत के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एलपीजी गैस की सब्सिडी उपयोगकर्ताओं के लिए राहत तो प्रदान करती ही है और साथ में ही एलपीजी गैस का उपयोग करने के लिए भी समर्थित है।
सिलेंडर भरवाने के इतने दिनों बाद मिलेगी सब्सिडी
ऐसे व्यक्ति जिन्होंने हाल ही में सब्सिडी बुकिंग के बाद अपना सिलेंडर करवाया है तथा इंतजार में है कि उनके लिए सब्सिडी कब तक प्रदान की जाएगी तो ऐसे में उनकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सब्सिडी अधिकतम 2 से 3 दिनों के भीतर खातों में ट्रांसफर हो जाती है।
जिन कनेक्शन धारकों के लिए इस निर्धारित अवधि के अंतर्गत सब्सिडी का लाभ नहीं मिलता है उन सभी के लिए नजदीकी गैस एजेंसी में संपर्क करना चाहिए तथा अगर केवाईसी कंप्लीट नहीं है तो उसे भी पूरा करवाना आवश्यक होगा।
एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक करें?
- एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस ऑनलाइन चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर लोगिन करने की आवश्यकता होगी।
- लॉगिन हो जाने के बाद प्रदर्शित पेज में एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आगे पहुंचेंगे जहां से मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरते हुए जानकारी वेरीफाई कर दें।
- अंततः ऑनलाइन स्क्रीन पर एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस प्रदर्शित हो जाएगा जिसे चेक कर सकते हैं।
FAQs
वर्तमान में एलपीजी गैस पर कितनी सब्सिडी मिलती है?
वर्तमान में एलपीजी गैस पर ₹300 से लेकर 350 रुपए तक की सब्सिडी दी जाती है।
एलपीजी गैस की सब्सिडी का उद्देश्य क्या है?
एलपीजी गैस की सब्सिडी का उद्देश्य मध्यम वर्गीय तथा निचले स्तर के उपयोगकर्ताओं के लिए राहत देना और एलपीजी गैस के उपयोग को बढ़ावा प्रदान करना है।
एलपीजी गैस सब्सिडी की केवाईसी कहां से करें?
एलपीजी सब्सिडी के लिए केवाईसी ऑनलाइन एप्लीकेशन से तथा ऑफलाइन गैस एजेंसी के माध्यम से करवाई जा सकती है।


