PAN Card Online Apply: नया पैन कार्ड अब ऐसे बनेगा ऑनलाइन, देखें सम्पूर्ण जानकारी

भारत सरकार ने नागरिकों के लिए आयकर विभाग बनाया हुआ है और आयकर विभाग के द्वारा ही नागरिकों के लिए पैन कार्ड जारी किया जाता है पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है जिसमें अल्फान्यूमेंरिक स्थायी खाता संख्या होती है। वर्तमान समय में अलग-अलग प्रकार के कार्यों के लिए पैन कार्ड की मांग की जा रही है जिसकी वजह से लगातार अनेक नागरिकों के द्वारा अलग-अलग तरीकों को अपनाकर पैन कार्ड के लिए आवेदन किया जा रहा है।

ऐसे में सरकार ने नागरिकों के लिए ऑनलाइन वाला तरीका भी उपलब्ध करवाया हुआ है जिसमें नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है और पैन कार्ड मिल जाता है। पैन कार्ड भारत सरकार का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष दस्तावेज है इसलिए जिनके पास यह दस्तावेज मौजूद नहीं है वह पूरी जानकारी को भी हासिल करें और आवेदन की प्रक्रिया को अपनाते हुए हैं इसके लिए आवेदन भी करें इससे पैन कार्ड मिल जाएगा।

पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2025

पैन कार्ड का पूरा नाम परमानेंट अकाउंट नंबर है। एक बार पैन कार्ड बन जाने के बाद में जीवन भर कहीं पर भी उपयोग में लिया जा सकता है और पैन कार्ड के नंबर में कभी भी कोई भी बदलाव नहीं करवाया जा सकता है। पैन कार्ड नहीं होने की वजह से अनेक नागरिकों के अनेक आवश्यक कार्य अधूरे रह जाते हैं और पैन कार्ड होने पर ही पूरे हो पाते हैं इसलिए जिन्हें आवश्यकता है वह तो तुरंत पैन कार्ड के लिए आवेदन करें और जिन्हें अभी आवश्यकता नहीं है वह भी आवेदन करके बनवा लें।

इससे जरूरत पड़ने पर पैन कार्ड उपयोग में लिया जा सकेगा और कोई भी समस्या देखने को नहीं मिलेगी। पूरे देश में निवास करने वाले नागरिक पैन कार्ड को बनवा सकते हैं क्योंकि सभी के लिए पैन कार्ड जारी किया जाता है। पैन कार्ड में फिजिकल पैन कार्ड और डिजिटल पैन कार्ड भी बनवा सकते हैं। वही पैन कार्ड बनवाने हेतु अलग-अलग पोर्टल उपलब्ध करवाए गए हैं जिसमें एनएसडीएल और यूटीआईआईटीएसएल पोर्टल है तो दोनों में से किसी के भी माध्यम से पैन कार्ड बनवाया जा सकता है।

PAN Card Apply Online 2025 Overview

विभाग का नामआयकर विभाग
लेख का नामपैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
दस्तावेज का नामपैन कार्ड
वर्ष2025
आयु सीमा हर उम्र के नागरिक के लिए
उपयोगिताखाता खुलवाने, लोन लेने के लिए या फिर एफडी करवाने के लिए 50000 रूपये से ज्यादा की राशि जमा करने के लिए आदि
आवेदन शुल्कअधिकतम 107 रुपए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://incometaxindia.gov.in/

पैन कार्ड बनवाना क्यों है ज़रूरी

जो भी इनकम टैक्स को जमा करते हैं उन सभी के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य किया हुआ है इसके अलावा बैंक खाते से जुड़े कार्यों को करने के लिए जैसे कि बैंक खाता खुलवाने के लिए लोन लेने के लिए या फिर एफडी करवाने के लिए 50000 रूपये से ज्यादा की राशि जमा करने के लिए शेयर बाजार म्युचुअल फंड प्रॉपर्टी को खरीदने और बेचने के लिए सभी के लिए पैन कार्ड की आवश्यकता पड़ती है इसलिए पैन कार्ड बनवाना बहुत ही जरूरी है।

पैन कार्ड की विशेषताएं

  • पैन कार्ड में व्यक्तियों को यूनिक नंबर दिया जाता है जिसकी वजह से कभी भी दो व्यक्तियों के पैन कार्ड नंबर एक जैसे नहीं होते हैं।
  • सभी राज्य केंद्र शासित प्रदेश और सभी स्थानों पर भारत सरकार ने पैन कार्ड को मान्य किया हुआ है।
  • पैन कार्ड नहीं होने पर नागरिक नया पैन कार्ड बनवा सकते हैं वही जिनके पास पैन कार्ड है वह पैन कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार करवा सकते हैं।
  • बहुत ही कम शुल्क में पैन कार्ड को जारी कर दिया जाता है।
  • छोटे बच्चों का भी पैन कार्ड बनवाया जा सकता है।
  • यदि कभी इमरजेंसी में लोन की आवश्यकता पड़ जाए तो ऐसी स्थिति में पैन कार्ड को दिखाकर तुरंत ही लोन लिया जा सकता है।

पैन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन शुल्क

फिजिकल पैन कार्ड और डिजिटल पैन कार्ड दोनों के लिए नागरिकों से कम ज्यादा शुल्क लिया जाता है। जिसमें फिजिकल पैन कार्ड हेतु नागरिकों को 107 रुपए के शुल्क का भुगतान करना होता है और वही डिजिटल पैन कार्ड के लिए 66 रुपए की राशि जमा करनी होती है इसके अलावा अलग से 18 पर्सेंट जीएसटी भी जमा करनी होती है। ध्यान रहे राशि का भुगतान करना अनिवार्य है तभी पैन कार्ड मिलेगा।

पैन कार्ड से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

  • पैन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग पोर्टल मौजूद होने की वजह से सबसे पहले दोनों पोर्टल में से किसी भी एक पोर्टल का चयन करना होगा और उस पर ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • पैन कार्ड के लिए आवेदन करने से पहले सभी नागरिक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पैन कार्ड से जुड़ी विस्तृत अच्छे से जानकारी को जरुर हासिल करें।
  • एक से अधिक पैन कार्ड रखना कानूनी अपराध है जिसकी वजह से किसी भी नागरिक को एक से अधिक पैन कार्ड बनवाने की कोशिश नहीं करनी है।
  • कंपनी फर्म आदि के नाम पर भी नागरिक पैन कार्ड को बनवा सकते हैं।

पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • पैन कार्ड के आवेदन के लिए एनएसडीएल या यूटीआईआईटीएसएल दोनों पोर्टल में से कोई भी एक पोर्टल ओपन करें।
  • इस लेख में आगे एनएसडीएल पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी हासिल होगी।
  • सबसे पहले बताए जाने वाले पोर्टल पर आकर पैन कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर न्यू पैन कार्ड इंडियन सिटीजन के टेक्स्ट पर क्लिक करें।
  • इतना करके महत्वपूर्ण सभी जानकारी फॉर्म में दर्ज करें।
  • इसके बाद कंटिन्यू विद पैन कार्ड आवेदन फॉर्म के ऑप्शन पर क्लिक करके अन्य स्टेप्स भी पूरे करें।
  • अंत में पैन कार्ड के लिए जाने वाले शुल्क को जमा करें और फॉर्म को आगे सबमिट करें।

FAQs

पैन कार्ड के नए नियम क्या है?

आधार के साथ में पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य है।

पैन कार्ड बनवाने में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगते हैं?

आधार कार्ड मोबाइल नंबर जन्मतिथि प्रमाण पत्र पते का प्रमाण पत्र इन दस्तावेजों को उपयोग में लेकर पैन कार्ड को बनवा सकते हैं।

पैन कार्ड बनवाने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

पैन कार्ड बनवाने के लिए कोई न्यूनतम और अधिकतम उम्र नहीं है किसी भी उम्र के नागरिक पैन कार्ड को बनवा सकते हैं।

Leave a Comment