ऐसे व्यक्ति जो सरकारी रोजगारों की तलाश में है परंतु उनके पास पर्याप्त शैक्षिक योग्यताएं नहीं है तो उन सभी के लिए इस बार मुंबई हाई कोर्ट की तरफ से सरकारी क्षेत्र में सेवा देने का बहुत ही अच्छा अवसर दिया जा रहा है क्योंकि यहां पर चपरासी के पदों की नई भर्ती निकाली गई है।
जो उम्मीदवार अपनी सीमित शैक्षिक योग्यताओं के आधार पर मुंबई हाई कोर्ट में चपरासी के पदों पर कार्यरत होना चाहते हैं उनके लिए इस भर्ती में अपना आवेदन जरूर करना चाहिए। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 15 दिसंबर 2025 से शुरू कर दी गई है।
मुंबई हाई कोर्ट चपरासी किया है भर्ती 887 पदों के लिए आयोजित करवाई जा रही है जिसमें पुरुषों के साथ महिलाओं उम्मीदवारों के लिए भी शामिल होने की अनुमति दी गई है। भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
चपरासी भर्ती 2025
मुंबई हाई कोर्ट की तरफ से जारी किए गए चपरासी के 887 पदों के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट में अलग-अलग संख्या के तौर पर कार्यरत करवाया जाएगा। जो उम्मीदवार इस विषय में विस्तारित जानकारी चाहते हैं उन सभी के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ना चाहिए।
इस भर्ती से संबंधित जानकारी को नोटिफिकेशन में तो उपलब्ध करवाया ही गया है इसके अलावा उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भी क्रमबार विवरण बताने वाले हैं जो आवेदकों के लिए काफी सहायता जनक साबित हो सकता है।
Peon Recruitment 2025 Overview
| प्राधिकरण का नाम | बॉम्बे हाई कोर्ट |
| भर्ती का नाम | हाई कोर्ट चपरासी भर्ती |
| पद का नाम | चपरासी |
| कुल पद | 887 |
| शैक्षणिक योग्यता | 7वी,8वी पास |
| आवेदन प्रारम्भ | 15 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 5 जनवरी 2026 |
| वेतन | 16,600 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bombayhighcourt.nic.in/ |
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए योग्यताएं
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी के पदों के लिए योग्यता संबंधी विवरण काफी सामान्य है जो निम्न है:-
- बॉम्बे हाई कोर्ट के चपरासी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता कक्षा सातवीं रखी गई है।
- आवेदक की शारीरिक तथा मानसिक स्थिति पूर्ण स्वस्थ होनी चाहिए।
- उसके लिए महाराष्ट्र तथा क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
- चपरासी के पदों संबंधी कार्यों का बेसिक अनुभव भी होना चाहिए।
चपरासी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
जो उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं उन सभी के लिए बता दें कि इस भर्ती में आवेदन शुल्क का प्रावधान भी विशेष रूप से लागू किया गया है जिसके अंतर्गत सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आवेदनशुल्क का भुगतान अनिवार्य रूप से करना होगा।
बताते चलें की भर्ती के अंतर्गत श्रेणियां के लिए एक समान आवेदन शुल्क लागू किया गया है जो की ₹800 तक का है।₹800 के इस आवेदन शुल्कों को जीएसटी समेत ऑनलाइन नेट बैंकिंग या पेमेंट एप्लीकेशन के द्वारा जमा कर देना होगा इसके पश्चात ही आवेदन स्वीकृत हो सकेगा।
चपरासी भर्ती के लिए आयु सीमा
बॉम्बे हाई कोर्ट के चपरासी पदों के लिए आवेदन करने जा रहे हैं उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा निम्न है:-
- अन्य सरकारी भर्तियों की तरह ही यहां पर भी न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
- अगर अधिकतम आयु सीमा की बात की जाए तो यह 35 वर्ष तक सीमित है।
- आरक्षित श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
- संबंधित पूरे विवरण को जानने के लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करें।
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
मुंबई हाई कोर्ट की तरफ से जारी की गई चपरासी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया विशेष तरीके से आयोजित करवाई जाने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में आवेदन किया है उनके लिए भर्ती के तहत लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा।
लिखित परीक्षा के साथ ही उम्मीदवारों के स्क्रीनिंग टेस्ट भी करवाए जाएंगे और अंतिम उनके लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कंप्लीट करवाना होगा। जो उम्मीदवार इस चयन प्रक्रिया में अच्छा प्रदर्शन करते हैं केवल उनके लिए ही पद नियुक्त किया जाएगा।
हाई कोर्ट चपरासी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
- बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी की इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन करना होगा जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में पहुंचे और भर्ती के नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी और नीचे अप्लाई वाली लिंक भी दिखेगी।
- इस लिंक पर क्लिक करें और डायरेक्ट भर्ती के फॉर्म तक पहुंच जाए।
- अपनी जानकारी के आधार पर फॉर्म कंप्लीट करना होगा और डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए सबमिट कर देना होगा।
- इस प्रकार से बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी भर्ती में आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?
मुंबई हाई कोर्ट चपरासी भर्ती की लिखित परीक्षा 2026 में आयोजित करवाई जाएगी इसके लिए अभी कोई शेड्यूल जारी नहीं है।
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी पदों के लिए वेतनमान क्या होगा?
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी पदों के लिए न्यूनतम वेतनमान 16600 तथा अधिकतम वेतनमान 52400 तक हो सकता है।
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी पदों की लिखित परीक्षा कितने अंको की होगी?
बॉम्बे हाई कोर्ट चपरासी पदों की लिखित परीक्षा 90 अंकों की होगी।


