PM Awas Yojana Gramin Survey: पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की सम्पूर्ण जानकारी यहाँ देखें

वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आवास योजना को विस्तार देने के लिए यह घोषणा करवाई गई थी कि देश में एक बार फिर से योजना की कार्य विधि में गतिशीलता प्रदान करवाई जाएगी जिसके अंतर्गत 3 करोड़ परिवारों के लिए तक पात्रता के आधार पर पक्का मकान मिल सकेगा।

केंद्र सरकार के द्वारा इस बार आवास योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण परिवारों के लिए ध्यान केंद्रित किया जा रहा है जिसके तहत ऐसे ग्रामीण परिवार जिनके लिए अभी तक पक्का मकान नहीं मिल सका है उनके सर्वे करवाए गए हैं।

पीएम आवास योजना में ग्रामीण परिवारों की सर्वे का कार्य जनवरी 2025 से लेकर मई 2025 के बीच में करवाया गया है जिसके अंतर्गत लाखों की संख्या में ऐसे परिवार सामने आए हैं जो पात्र होने के बावजूद भी आवास योजना से वंचित है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे

पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे की प्रक्रिया को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से पूरा करवाया गया है। बताते चलें कि ऑफलाइन सर्वे मुख्य रूप से ग्रामीण प्रधान तथा सचिव के माध्यम से हुए हैं इसके अलावा ऑनलाइन सर्वे के लिए आवास प्लस एप्लीकेशन को भी लॉन्च किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे व्यक्ति जिन्होंने आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी पात्रताओ के आधार पर सर्वे का फॉर्म जमा किया है उन सभी के लिए एक बार अपनी संतुष्टि हेतु सर्वे के फॉर्म की स्थिति को भी चेक कर लेना चाहिए ताकि उनके लिए पता चल सके कि उनका फार्म स्वीकृत किया गया है या नहीं।

Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin Survey 2025 Overview

विभाग का नामग्रामीण विकास विभाग
योजना का नामपीएम आवास योजना
योजना की शुरुआतवर्ष 2015
लेख का नामपीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे
योजना का लाभगृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता
प्रथम क़िस्त₹25,000-₹40,000
सर्वे का उद्देश्यपात्रता की जांच कर अपात्र लोगो को हटाना
लक्ष्य2027 तक 3 करोड़ परिवारों के लिए आवास की सुविधा प्रदान करना
सर्वे प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmayg.nic.in/

पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता मापदंड

पीएम आवास योजना में ग्रामीण सर्वे के पात्रता मापदंड इस प्रकार है:-

  • आवेदक व्यक्ति मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का ही निवासी हो।
  • वर्ष 2015 से लेकर अभी तक उसके लिए आवास योजना का लाभ न मिल पाया हो।
  • उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी गरीबी रेखा या उससे नीचे के अंतर्गत होनी चाहिए।
  • आयकर दाता या अधिक संपत्ति वाले परिवार इस योजना में हिस्सा नहीं ले सकते हैं।
  • आवेदक के नाम पर कोई चार पहिया वाहन भी नहीं होना चाहिए।

पीएम आवास योजना का लक्ष्य

जैसा कि हमने बताया है कि आवास योजना के उपलक्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा व्यापक घोषणा करवाई गई है जिसके अंतर्गत अब आवास योजना के लक्ष्य को बढ़ाकर वर्ष 2027 तक कर दिया गया है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक देश के नए 3 करोड़ परिवारों के लिए आसानी से आवास की सुविधा प्रदान करवाई जाएगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार के द्वारा निरंतरता के साथ लोगों के लिए लाभ देने का कार्य किया जा रहा है।

पीएम आवास योजना सर्वे की विशेषताएं

पीएम आवास योजना के तहत करवाए गए ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं निम्न है:-

  • पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वे से वंचित परिवारों के नाम आसानी से रजिस्टर्ड हो पाए है।
  • ग्रामीण परिवारों के यह सर्वे बिल्कुल ही फ्री में पूरे हुए हैं।
  • आवास योजना के सर्वे में ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से फार्म जमा किए गए हैं।
  • सर्वे के बाद अब आवास योजना में गतिशील प्रक्रिया के आधार पर पात्र परिवारों के लिए लाभार्थी किया जा रहा है।

पीएम आवास योजना बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?

ग्रामीण क्षेत्र के जिन परिवारों ने ग्रामीण आवास योजना सर्वे के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है उन सभी के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद जारी करवाई जा रही आवास की बेनिफिशियरी लिस्ट में भी नाम की स्थिति देख लेनी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके लिए आवास हेतु चयनित किया गया है या नहीं।

आवास योजना की यह बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट तथा ऑफलाइन संबंधित सरकारी कार्यालय के माध्यम से चेक की जा सकती है।

ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर निम्न चरणों के आधार पर लिस्ट देखी जा सकती है:-

  • सबसे पहले आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर awassoft के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • यहां से डायरेक्ट बेनिफिशियरी सेक्शन में पहुंच जाएंगे।
  • इस सेक्शन में मिस रिपोर्ट का ऑप्शन मिलेगा उसे क्लिक करें।
  • अब अगली ऑनलाइन विंडो खुलेगी जहां से आवश्यकता अनुसार जानकारी सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद के अच्छा कोड दर्ज करना भी आवश्यक होगा और अंत में सबमिट कर देना होगा।
  • अंततः लिस्ट प्रदर्शित हो जाएगी जहां पर आवेदक उनके नाम आसानी से चेक किए जा सकते हैं।

FAQs

आवास योजना की ग्रामीण सर्वे कब तक करवाए गए हैं?

आवास योजना के ग्रामीण सर्वे 15 मई 2025 तक करवाए गए हैं।

ग्रामीणों के लिए आवास योजना में कितना पैसा मिलता है?

ग्रामीणों के लिए आवास योजना में मकान निर्माण हेतु 1 लाख 20 हज़ार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाती है ₹30000 मजदूरी के तौर पर अलग से प्रदान किए जाते हैं।

पीएम आवास ग्रामीण सर्वे फॉर्म स्टेटस कैसे देखें?

पीएम आवास ग्रामीण फॉर्म सर्वे स्टेटस ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण क्रमांक सहायता चेक कर सकते हैं।

Leave a Comment