PM Kaushal Vikas Yojana Registration: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपए

देश में ऐसे युवा जो शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं उन सभी के लिए उनकी रुचि के आधार पर विभिन्न प्रकार के कार्यों में बिल्कुल ही फ्री में प्रशिक्षण देने हेतु सरकार के द्वारा पीएम कौशल विकास योजना को पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है।

पीएम कौशल विकास योजना को अलग-अलग राज्य में अलग-अलग शेड्यूल के माध्यम से आयोजित करवाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पुरुषों के साथ महिलाओं के लिए भी विशेष प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाते हैं और उनके लिए अधिक मजबूत बनाया जाता है।

ऐसे युवा जो आगामी वर्ष यानी 2026 में पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित होना चाहते हैं तथा रजिस्ट्रेशन डेट का इंतजार कर रहे हैं उन सभी के लिए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से योजना से संबंधित विशेष लेटेस्ट अपडेट बताने वाले हैं।

पीएम कौशल विकास योजना रजिस्ट्रेशन

पीएम कौशल विकास योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट को सक्रिय किया गया है। ऑनलाइन माध्यम से इस योजना के आवेदन बिल्कुल ही फ्री में पूरे करवाए जाते है।

हमारे सुझाव अनुसार पीएम कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण लेने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अपने राज्य के प्रशिक्षण आयोजन संबंधी जानकारी को आधिकारिक वेबसाइट से ही जान लेना चाहिए ताकि वे उसी हिसाब से अपनी प्रयोजना तैयार कर सकें।

PM Kaushal Vikas Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय
योजना का नामपीएम कौशल विकास योजना
लेख का प्रकार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
शैक्षणिक योग्यता 12वी पास
लाभफ्री प्रशिक्षण + सर्टिफिकेट
ट्रेनिंग के दौरान वेतन₹8000
आयु सीमा18 वर्ष से लेकर 35 से 40 वर्ष तक
प्रशिक्षण अवधिन्यूनतम तीन माह तथा अधिकतम 1 वर्ष
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटwww.pmkvyofficial.org

पीएम कौशल विकास योजना के लिए पात्रता मापदंड

  • पीएम कौशल विकास योजना में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का भारतीय मूल निवासी होना जरूरी है।
  • उसकी बेसिक शिक्षा कक्षा दसवीं तथा 12वीं अनिवार्य रूप से कंप्लीट हो चुकी हो।
  • आयु सीमा की बात करें तो 18 वर्ष से लेकर 35 से 40 वर्ष तक के युवा योजना में शामिल हो सकते हैं।
  • इस समय उनके पास कोई परमानेंट रोजगार का विकल्प नहीं होना चाहिए।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति मध्यम वर्गीय या फिर सामान्य स्तर की हो।

पीएम कौशल विकास योजना का उद्देश्य

राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न राज्यों में संचालित करवाई जाने वाली पीएम कौशल विकास योजना का मूल उद्देश्य केवल है कि बेरोजगारी का सामना कर रहे युवाओं के लिए उनकी स्किल के आधार पर बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वह अपने पसंदीदा कार्यों की ट्रेनिंग ले सकें और अपनी कार्य शक्ति को कुशल बना पाए।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम कौशल विकास योजना में आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है:-

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • रोजगार पंजीयन इत्यादि।

पीएम कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण अवधि

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षण प्रदान करवाएं जाते हैं जिसके आधार पर इनकी अवधि अलग-अलग प्रकार से हो सकती है। सामान्य तौर पर योजना के प्रतिक्षण न्यूनतम तीन माह तथा अधिकतम 1 वर्ष तक के हो सकते हैं। योजना में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने कार्य संबंधी प्रशिक्षण की अवधि आधिकारिक वेबसाइट से ही जाने।

पीएम कौशल विकास योजना की विशेषताएं

  • इस योजना में पुरुष तथा महिलाओं दोनों के लिए ही ट्रेनिंग लेने का अवसर दिया जाता है।
  • योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से आयोजित होतेहैं।
  • सरकार के द्वारा योजना में सभी श्रेणियां के लिए एक समान प्रशिक्षण दिए जाते हैं।
  • प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार का पैसा नहीं लगता है बल्कि प्रशिक्षण अवधि में युवाओं के लिए सरकार के द्वारा वेतन दिया जाता है।
  • यह योजना प्रशिक्षण के साथ युवाओं के लिए रोजगार संबंधी अवसर प्रदान करती है।
  • देश में बेरोजगारी के स्तर को कम करने के लिए भी योजना अपने महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत वेतन

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण में शामिल होने वाले युवाओं के लिए उनके प्रशिक्षकों की अवधि के दौरान आकर्षक वेतनमान भी प्रदान करवाया जाता है जो की मासिक रूप से ₹8000 तक होता है। यह वेतन युवाओं के लिए पर्सनल खाते में ही ट्रांसफर किया जाता है।

पीएम कौशल विकास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम कौशल विकास योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • आवेदन हेतु योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन से पहले पंजीकरण करने की आवश्यकता होती है।
  • पंजीकरण के बाद आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करके बेसिक जानकारी को सेलेक्ट करना आवश्यक होता है।
  • इसके बाद पीएम कौशल विकास योजना का फॉर्म भरे और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • अंत में अपने फार्म को सबमिट कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन कंप्लीट हो जाएगा।

FAQs

पीएम कौशल विकास योजना कब से लागू है?

पीएम कौशल विकास योजना वर्ष 2015 से लागू है जिसके अंतर्गत अलग-अलग राज्य में अलग-अलग शेड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किए जाते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट कैसे मिलता है?

पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पूरा हो जाने के बाद कैंपों के माध्यम से दिया जाता है।

पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है?

पीएम कौशल विकास योजना का सर्टिफिकेट युवाओं के लिए प्रामाणिकता के तौर पर कार्य करता है जिसके अंतर्गत उन्हें देश के किसी भी क्षेत्र में आसानी से रोजगार का अवसर मिल सकता है।

1 thought on “PM Kaushal Vikas Yojana Registration: बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे फ्री ट्रेनिंग के साथ 8000 रूपए”

Leave a Comment