PM Kisan Mandhan Yojana: पीएम किसान मानधन योजना के लिए नए आवेदन शुरू

पीएम किसान मानधन योजना केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना के जरिए किसान हर महीने पेंशन की राशि को प्राप्त कर सकते हैं लेकिन पेंशन की राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों को आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और यह आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन तरीके से आसानी से पूरी की जा सकती है और अभी अनेक किसानों ने पूरी भी की हुई है।

मानधन योजना का नाम आपने कभी ना कभी जरुर सुना होगा क्योंकि यह योजना पॉपुलर योजना है और लंबे समय से चलाई जा रही है। नौकरी करने वाले नागरिकों को तो रिटायरमेंट के बाद में पेंशन मिल जाती है लेकिन किसानों को पेंशन की राशि नहीं मिल पाती है जिसकी वजह से किसानों को अलग-अलग प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है और अनेक आवश्यक ज़रूरतें किसान पूरी नहीं कर पाते हैं। लेकिन अब इस योजना में मिलने वाली पेंशन से ज़रूरतें पूरी की जा सकती है।

पीएम किसान मानधन योजना 2025

पीएम किसान मानधन योजना सीमांत और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए शुरू की जाने वाली योजना है। यह योजना वर्ष 2019 से चलाई जा रही है। इस योजना के लिए किसानों को आवेदन करके 55 रूपये से लेकर 200 रूपये तक की प्रीमियम राशि का भुगतान करना होता है और जैसे ही समय पूरा होता है उसके बाद में इस योजना में मिलने वाली पेंशन की राशि मिलने लगती है।

वही पेंशन की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना का आधिकारिक पोर्टल भी लॉन्च किया हुआ है जहां से या फिर कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर कॉमन सर्विस सेंटर से भी पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करवाया जा सकता है लेकिन आवेदन करने से पहले योग्यता प्रत्येक नागरिक को जरुर चेक कर लेनी है।

Pradhan Mantri Kisan Mandhan Yojana 2025 Overview

विभाग का नामकृषि और किसान कल्याण विभाग
योजना का नामपीएम किसान मानधन योजना
योजना की शुरुआतसितंबर, 2019 
वित्तीय वर्ष2025-26
प्रीमियम55 रूपये से 200 रूपये
पेंशन राशि₹3000/- प्रतिमाह
आयु 18 से 40 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटpmkmy.gov.in

पीएम किसान मानधन योजना में कितनी मिलेगी पेंशन

जो भी नागरिक इस योजना के लिए आवेदन करेंगे उन्हें 60 वर्ष की आयु के बाद में हर महीने 3000 रूपये की पेंशन प्रदान की जाएगी। यदि लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में पति या पत्नी को आधी पेंशन की राशि यानी की 1500 रूपये की राशि प्रदान की जाएगी। मिलने वाली पेंशन की राशि के उपयोग के जरिए सभी नागरिक अपनी अनेक महत्वपूर्ण ज़रूरतें पूरी कर सकेंगे तथा वित्तीय रूप से मजबूत रहेंगे।

पीएम किसान मानधन योजना के लिए योग्यता शर्तें

  • इस योजना के लिए आवेदन हेतु किसान की आयु 18 वर्ष की जरूर होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 40 वर्ष की निर्धारित की गई है तो इससे कम की ही होनी चाहिए।
  • 2 हेक्टेयर की कृषि भूमि मौजूद होनी चाहिए।
  • कमाई 15000 रूपये से कम की होनी चाहिए।
  • भूमि का रिकॉर्ड जरूर होना चाहिए।

पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • भूमि के कागजात
  • मोबाइल नंबर

पीएम किसान मानधन योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना के लिए आवेदन कर देने के बाद में हर महीने ही एक निश्चित राशि का भुगतान करना होगा।
  • 18 वर्ष के जो नागरिक इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हर महीने 55 रूपये की राशि का भुगतान करना होगा।
  • आयु अगर 40 वर्ष की है तो ऐसी स्थिति में 200 रूपये हर महीने जमा करने होंगे।
  • पेंशन को खर्च करने के लिए नागरिकों को पूरी तरीके से छूट मिलेगी वह कहीं पर भी पेंशन की राशि को खर्च कर सकेंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत जितना योगदान किसान के द्वारा किया जाता है उतना ही योगदान सरकार के द्वारा भी किया जाता है।

पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन के लिए सबसे पहले जरूरी दस्तावेज नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर लेकर चले जाएं।
  • अब कॉमन सर्विस सेंटर संचालक को सभी दस्तावेज दिखाएं और पात्रता चेक करवाए।
  • इसके बाद वहां से आवेदन की प्रक्रिया पुरी की जाएगी जिसके लिए आवश्यक जानकारी पूछी जाएगी तो सभी आवश्यक जानकारी बता देनी है।
  • फॉर्म को पूरी तरीके से कंप्लीट किया जाएगा और सबमिट कर देने के बाद में जानकारी दे दी जाएगी।
  • इस तरीके से आवेदन हो जाएगा और फिर हर महीने राशि का भुगतान करते रहना है।
  • समय पूरा होते ही पेंशन की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

FAQs

मुझे 3000 रूपये की पेंशन कैसे मिल सकती है?

आपको 3000 रूपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए मानधन योजना के लिए आवेदन करना होगा।

क्या महिलाएं भी मानधन योजना के लिए आवेदन करके पेंशन की राशि को प्राप्त कर सकती है?

जी हां महिलाएं भी मानधन योजना के लिए आवेदन करके पेंशन की राशि को प्राप्त कर सकती हैं।

मानधन योजना के लिए आवेदन करने की तारीख क्या है?

मानधन योजना के लिए कभी भी आवेदन किया जा सकता है क्योंकि हमेशा ही इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू रहती है।

Leave a Comment