उत्तर प्रदेश राज्य में अन्नदाता किसानों के लिए लाभ देने हेतु पीएम कुसुम योजना को चलाया गया है जिसे प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा तथा उत्थान महाअभियान के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना के अंतर्गत किसानों के लिए सोलर पंप हेतु सरकारी तौर पर सब्सिडी दी जाएगी।
ऐसे किसान जो लंबे समय से अपने खेतों में सिंचाई हेतु सोलर पंप लगवाने की सोच रहे हैं परंतु उनके पास पर्याप्त पूंजी नहीं है तो उन सभी के लिए पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत शीघ्रता के साथ आवेदन कर देना चाहिए क्योंकि अगर उनका चयन योजना में किया जाता है तो उन्हें बहुत ही कम खर्चे में सोलर पंप लगवाने का अवसर दिया जाएगा।
पीएम कुसुम योजना के तहत सोलर पंप की सब्सिडी लेने हेतु आवेदन करना बहुत जरूरी होता है जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च है। आधिकारिक वेबसाइट पर नियमों के आधार पर कोई भी किसान अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
पीएम कुसुम योजना 2025
इस योजना की सबसे अच्छी तथा खास बात तो यह है कि किसानों के लिए 9 तरह के सोलर पंप पर केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार दोनों की तरफ से ही अनुदान प्रदान करवाया जाएगा। योजना के लाभार्थी किसान अपनी जरूरत और उपयोगिता के अनुसार उच्चतम क्षमता के सोलर पंप स्थापित करवा सकते हैं।
सरकार के द्वारा किसानों के लिए सोलर पंप की क्षमता के आधार पर अलग-अलग प्रकार से अनुदान तय किया गया है यानी किसान जितनी भी क्षमता का सोलर पंप स्थापित करवाते हैं उन्हें उसी हिसाब से सब्सिडी दी करवाई जाएगी। योजना को आकर्षक तथा संतुलित बनाने के लिए विशेष नियमों को भी निर्धारित किया गया है।
Pradhan Mantri Kusum Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| योजना का नाम | पीएम कुसुम योजना |
| वर्ष | 2025-26 |
| योजना की शुरुआत | मार्च 2019 |
| लाभ | सोलर पंप लगवाने पर सब्सिडी |
| योजना के लिये बजट | 20227.50 लाख |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 दिसंबर 2025 |
| टोकन मनी | ₹5000 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmkusum.mnre.gov.in/ |
पीएम कुसुम योजना के लिए पात्रता मापदंड
उत्तर प्रदेश राज्य की पीएम कुसुम योजना में निहित पात्रता मापदंड जान लेने चाहिए जो नीचे क्रमवार है:-
- किसान के नाम पर कृषि करने योग्य भूमि हो जिसका पूरा विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध होना चाहिए।
- किसानों के पास स्वयं का बैंक खाता होना भी बहुत ही जरूरी है।
- इसके अलावा योजना में लगने वाले सभी प्रकार की दस्तावेज भी उनके पास मौजूद होने चाहिए।
- हमारे सुझाव अनुसार पात्रता संबंधी जानकारी को आवेदन से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट से जान लेनाचाहिए।
पीएम कुसुम योजना के लिए अंतिम तिथि
किसानों की जानकारी के लिए बता दें कि पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत 2025-26 में किसानों के लिए सोलर पंप से लाभार्थी करने हेतु काफी व्यापक लक्ष्य रखा गया है जिसके अंतर्गत गतिशीलता के साथ किसानों के द्वारा सोलर पंप के लिए आवेदन किए जा रहे हैं।
सरकार के द्वारा योजना में अंतिम तिथि की घोषणा भी कर दी गई है जो की 15 दिसंबर 2025 तक ही सीमित है। जो किसान 15 दिसंबर 2025 के पहले योजना में अपना आवेदन कंप्लीट करते है केवल उनकी किसानों के लिए ही सोलर पंप स्थापित करवाने हेतु सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
पीएम कुसुम योजना की विशेषताएं
नीचे दिए गए चरणों के आधार पर पीएम कुसुम योजना की विशेषताओं को भी जान लेना चाहिए:-
- पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में किसानों के लिए 40521 सोलर पंप दिए जाने वाले हैं।
- सरकार की तरफ से योजना को सफल बनाने के लिए 20227.50 लाख का बजट पेश किया गया है।
- जो किसान पीएम कुसुम योजना में चयनित किए जाते हैं उनके लिए सब्सिडी खाते में ही ट्रांसफर की जाएगी।
- किसानों के लिए विभिन्न क्षमता के सोलर पंप लगवाने हेतु अलग-अलग प्रकार की सब्सिडी दी जाती है।
- योजना में किसानों के लिए बिना किसी भेदभाव के समानता के आधार पर सब्सिडी दी जाएगी।
पीएम कुसुम योजना में किसानों का चयन
उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे किसान जो सोलर पंप पर लगवाने के लिए पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत आवेदन करते हैं उनका चयन लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर करवाया जाने वाला है। लॉटरी के आधार पर जिन किसानों के नाम सेलेक्ट किए जाते हैं उनको ही सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
पीएम कुसुम योजना का उद्देश्य
राज्य में चलाई जा रही पीएम कुसुम योजना का प्रमुख उद्देश्य केवल यही है कि ऐसे किसान जो अपनी लागत के आधार पर सोलर पंप नहीं लगवा पा रहे हैं उनके लिए सरकारी अनुदान के माध्यम से सहायता दी जाए ताकि वह सोलर पंप लगवा के सिंचाई के माध्यम से अपनी कृषि को उपजाऊ बना सके। किसानों के लिए सौर ऊर्जा से सशक्त बनाने और डीजल पंप की सिंचाई से मुक्त करने में यह योजना काफी सफल साबित है।
पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
पीएम कुसुम योजना में आवेदन करने की सरल विधि निम्न प्रकार से है:-
- पीएम कुसुम योजना में आवेदन करने के लिए अपने राज्य के ऊर्जा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करने की आवश्यकता होगी।
- अपने आधार तथा मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से सत्यापित करते हुए लॉगिन करें।
- लॉगिन हो जाने के बाद पीएम कुसुम योजना का फॉर्म भरने की आवश्यकता होगी।
- इसके बाद आवश्यकता अनुसार सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अंत में सबमिट कर देते हैं तो इस प्रकार से आवेदन पूरा हो जाएगा।
FAQs
पीएम कुसुम योजना कब से चलाई जा रही है?
पीएम कुसुम योजना मार्च 2019 से चलाई जा रही है।
पीएम कुसुम योजना में अधिकतम सब्सिडी कितनी है?
पीएम कुसुम योजना में अधिकतम सब्सिडी 10 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप के लिए दी जाती है जो की ₹2,54,983 है इसमें राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार दोनों के अंदर शामिल है।
पीएम कुसुम योजना में किसानों के लिए टोकन मनी के रूप में कितनी राशि जमा करनी होती है?
पीएम कुसुम योजना में किसानों के लिए टोकन मनी के रूप में ₹5000 तक जमा करने होते हैं।
