PM Matru Vandana Yojana 2025: गर्भवती महिलाओं को मिल रहे 5000 रूपए, देखें पूरी जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए शुरू की जाने वाली योजना है इस योजना में गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती हैं। ताकि सभी महिलाएं गर्भावस्था तथा प्रसव के दौरान स्वास्थ्य संबंधित इलाज करवा सके और आवश्यक पोषण ले सके लाखों महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है और अभी भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।

अलग-अलग क्षेत्र में निवास करने वाली महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करती है तथा इस योजना का लाभ उठाती है ऐसे में अन्य महिलाओं को भी इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए क्योंकि यह योजना सभी के लिए शुरू की गई है और सभी को ही इस योजना का लाभ पहुंचाया जाता है। योजना की वजह से महिलाएं गर्भावस्था प्रसव की स्थिति में बिना आर्थिक चिंता के मिलने वाली राशि को उपयोग में ले सकती हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2025

भारत सरकार ने यह योजना 1 जनवरी 2017 को लागू की थी और इस योजना से जुड़ा हुआ सभी कार्य महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा देखा जाता है इस योजना की शुरुआत से लेकर अभी तक अनेक बदलाव हो चुके हैं लेकिन फिर भी यह योजना महिलाओं के लिए और महिला के बच्चे के लिए दोनों के लिए लाभकारी योजना है। इस योजना में महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलती है जो की अलग-अलग किस्तों में प्रदान की जाती है।

इस योजना में मिलने वाली राशि को लेकर समय निर्धारित किया हुआ है कि आखिर में राशि कब प्रदान करनी है और कितनी राशि प्रदान करनी है और किन महिलाओं को प्रदान करनी है ऐसे में जो महिलाएं इस योजना मिलने वाली आर्थिक सहायता प्राप्त करना चाहती है उन महिलाओं को इस योजना की प्रत्येक जानकारी हासिल करनी होगी और उसके बाद ही आवेदन करना है।

Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2025 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
योजना का नामप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2025
योजना की शुरुआत1 जनवरी 2017
लाभ₹5000 की राशि
वर्ष2025
हस्तांतरण सीधे बैंक खाते में (3 किस्तों में)
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmmvy.wcd.gov.in/

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मिलने वाली आर्थिक मदद

सरकार इस योजना में कुल मिलाकर पात्र महिला को बैंक खाते में ₹5000 की राशि प्रदान करती है जो की अलग-अलग तीन किस्तों में भेजी जाती है जिसमें सबसे पहले गर्भावस्था के पंजीकरण के बाद ₹1000 की राशि प्रदान की जाती है इसके बाद में दूसरी किस्त कम से कम एक एएनसी पूरा करवाने के बाद में प्रदान की जाती है और आखिरी तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के पंजीकरण और पहले टीकाकरण के बाद में दे दी जाती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए पात्रता शर्तें

  • महिला भारतीय नागरिक होनी चाहिए।
  • महिला की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • महिला की आयु 19 वर्ष से ज्यादा की होनी चाहिए।
  • सभी वर्गों की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • गर्भावस्था की तारीख 1 जनवरी 2017 के बाद की होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • मातृत्व स्वास्थ्य कार्ड, आदि

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए कहाँ करें आवेदन

इस योजना के लिए आवेदन अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है पहला तरीका ऑनलाइन वाला है इस तरीके में आधिकारिक पोर्टल को ओपन करके आधिकारिक पोर्टल पर जानकारी दर्ज करके और दस्तावेजों को अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है दूसरा तरीका ऑफलाइन वाला है इस तरीके में नजदीकी आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होता है और फॉर्म प्राप्त करके फॉर्म भरकर जमा करना होता है जिसके बाद में आवेदन हो जाता है और लाभ मिलता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • जो ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नजदीकी आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र पर चले जाएं।
  • अब मौजूद अधिकारी से जानकारी जानकर इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • फिर आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करें और दस्तावेज की जानकारी भी फॉर्म में भर देनी है।
  • फॉर्म पूरी तरीके से तैयार करना है तथा चेक भी कर लेना है और जमा कर देना है।
  • जिन्हें फॉर्म भरना नहीं आता है वह मौजूद अधिकारी से भी फॉर्म को भरवा सकते हैं व जमा करवा सकते हैं।

FAQ

मुझे 5000 रूपये की राशि कैसे मिलेगी?

5000 रूपये की राशि प्राप्त करने के लिए आपको प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए आवेदन करना होगा।

क्या सभी गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलता है?

जी नहीं केवल पात्र गर्भवती महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिलता है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का फॉर्म कैसे प्राप्त करें?

फॉर्म आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से या फिर आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Comment