वर्ष 2025 में गरीबी रेखा या फिर उससे नीचे की श्रेणी के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जिन्होंने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है उन सभी के लिए इस वर्ष की अंतिम यानी दिसंबर राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट को जारी किया जा रहा है।
दिसंबर महीने के अंतर्गत जारी करवाई जा रही राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट में उन सभी आवेदकों के नाम को शामिल करवाया जा रहा है जिनके आवेदन राशन कार्ड के लिए पूर्ण रूप से स्वीकृत किए गए हैं। लिस्ट में नाम होने पर ऐसे आवेदको के लिए अब जल्द को राशन कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्र के लिए जारी करवाई जा रही राशन कार्ड लिस्ट काफी महत्वपूर्ण होने वाली है क्योंकि इस लिस्ट में इस वर्ष के किसी भी महीने में आवेदन करने वाले सभी आवेदको के नाम उपलब्ध करवाई जाने की कोशिश की जा रही है अर्थात जिनके नाम पिछली लिस्टो में शामिल नहीं हो सके है उनके लिए इस लिस्ट का मुआयना जरूर करना चाहिए।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट 2025
बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए एपीएल, बीपीएल तथा अति गरीबी रेखा वाले राशन कार्ड की लिस्ट को अलग-अलग प्रकार से व्यवस्थित किया गया है अर्थात आवेदको ने अपनी स्थिति के आधार पर जिस भी राशन कार्ड को बनवाने के लिए आवेदन किया है उसी लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
राशन कार्ड के आवेदकों की सुविधा के लिए राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से उपलब्ध करवाया जा रहा है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से ग्रामीणों की सुविधा के लिए दोनों प्रकार से लिस्ट चेक करने की सही विधि बताने वाले हैं जिसके लिए अंत तक जरूर जुड़े रहे।
Ration Card List 2025 Overview
| विभाग का नाम | खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग |
| योजना का नाम | राशन कार्ड योजना |
| दस्तावेज का नाम | राशन कार्ड |
| लेख का प्रकार | बेनिफिशियरी लिस्ट |
| लाभ | फ्री गेहूं, चावल, नमक, बाजरा एवं कई सरकारी योजनाएं |
| राशन कार्ड के प्रकार | एपीएल, बीपीएल, एएवाय |
| पात्रता | परिवार का मुखिया हो तथा आयु 18 वर्ष से ऊपर हो |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://nfsa.gov.in/ |
ग्रामीण राशन कार्ड के लिए पात्रताएं
राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले ग्रामीण परिवारों के नाम निम्न पात्रताओ के आधार पर ही लिस्ट में शामिल किए जाते हैं:-
- आवेदन करने वाला व्यक्ति मूल रूप से ग्रामीण क्षेत्र का ही निवासी होना चाहिए।
- उसके नाम पर किसी भी प्रकार की अधिक संपत्ति या फिर पांच हेक्टेयर से ज्यादा जमीन ना हो।
- परिवार में व्यावसायिक माध्यम से कोई परमानेंट इनकम का साधन नहीं होना चाहिए।
- जिस व्यक्ति के नाम पर राशन कार्ड का आवेदन हुआ है वह परिवार का मुखिया हो तथा आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी हो।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट में उपलब्ध विवरण
जैसा कि हमने बताया है कि राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट को ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से उपलब्ध करवाया जाता है जिसमें राशन कार्ड के आवेदक व्यक्ति के नाम तथा उनके पंजीकरण क्रमांक दोनों ही स्पष्ट रूप से उपलब्ध करवाए जाते हैं।
राशन कार्ड के आवेदकों की ग्रामीण लिस्ट को सभी राज्यों के लिए ग्रामीण स्तर पर जारी करवाया जाता है ताकि राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी लिस्ट में नाम चेक करने की परेशानी ना हो बल्कि वह अपनी क्षेत्रीय लिस्टो में नाम की स्थिति देख सके।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं
राशन कार्ड के लिए जारी करवाई जाने वाली ग्रामीण लिस्ट की विशेषताएं निम्न है:-
- राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट में केवल ग्रामीण क्षेत्र के आवेदन के नाम ही शामिल किए जाते हैं।
- इस लिस्ट में केवल उन्हीं आवेदकों के नाम शामिल होते हैं जिनका आवेदन पूर्ण रूप से स्वीकृत किया गया हो।
- यह लिस्टे आवेदन की स्थिति के आधार पर कई भागों में जारी होती है।
- लिस्ट के माध्यम से पूर्ण रूप से पात्र और जरूरतमंद आवेदकों का चयन आसानी से हो पाता है।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट में नाम है तो आगे की प्रक्रिया
राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करने वाले ऐसे व्यक्ति जिनके नाम ग्रामीण क्षेत्र की बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल हुए हैं उन सभी के लिए आगे की प्रक्रिया के रूप में राशन कार्ड वितरण करवाया जाता है जो की मुख्य तौर पर खाद्यान्न विभागों के माध्यम से पूरा होता है। राशन कार्ड पर ग्राम प्रधान या सचिव के हस्ताक्षर के बाद इसे लाभ हेतु मान्य किया जाता है।
राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
ऑफलाइन माध्यम से राशन कार्ड की लिस्ट चेक करने के लिए आवेदक अपने नजदीकी खाद्यान्न विभाग में जाकर संपर्क कर सकते हैं यहां से उनके लिए अपने ग्रामीण क्षेत्र की लिस्ट आसानी से मिल जाएगी इसके अलावा ऑनलाइन लिस्ट चेक करने हेतु नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा:-
- सबसे पहले राशन कार्ड संबंधी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां से सामने ही राशन कार्ड की लिस्ट की लेटेस्ट लिंक मिलेगी उसे क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर अगला ऑनलाइन पेज खुलेगा जहां से अनिवार्य जानकारी कुछ स्टेप बाय स्टेप सेलेक्ट करना होगा।
- जानकारी सेलेक्ट हो जाने के बाद अब कैप्चा कोड मांगा जाता है तो उसे पूरा करें।
- इसके बाद अपनी जानकारी को एक बार अच्छे से चेक करते हुए सबमिट कर दे।
- अब आपके सामने लिस्ट खुल जाएगी जहां से आप अपने साथ अन्य आवेदकों की स्थिति चेक कर सकते हैं।
FAQs
राशन कार्ड क्या है?
राशन कार्ड खाद्यान्न सुरक्षा मंत्रालय के द्वारा जारी किया गया एक दस्तावेज है जिसके अंतर्गत गरीब वर्ग के परिवारों के लिए खाद्यान्न के साथ विभिन्न प्रकार की मुफ्त सरकारी सुविधा प्रदान करवाई जाती है।
राशन कार्ड में कितना खाद्यान्न मिलता है?
राशन कार्ड के अंतर्गत हर महीने परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए 5 किलो तक का खाद्यान्न दिया जाता है।
राशन कार्ड लिस्ट में नाम नहीं आ रहा तो क्या करें?
राशन कार्ड की लिस्ट में आवेदन के बाद भी नाम नहीं आ रहा तो ऐसे में अपने आवेदन की स्थिति को अनिवार्य रूप से चेक कर लेना चाहिए।


