छत्तीसगढ़ राज्य की ऐसी बालिकाएं जो दूर दराज क्षेत्रों में निवास करती हैं तथा उनके लिए स्कूल हेतु आवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से उनके लिए सरस्वती साइकिल योजना चलाई गई है।
सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा नौवीं से अध्ययन करने वाली लड़कियों के लिए बिल्कुल ही मुफ्त साइकिल प्रदान करवाई जाती है। यह योजना वर्ष 2004 में शुरू की गई थी जिसके तहत अंतर्गत हर वर्ष पात्र लड़कियों के लिए लाभ दिया जाता है।
जरूरतमंद तथा पात्र लड़कियों के लिए सरस्वती साइकिल योजना का लाभ लेने हेतु कोई विशेष आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इस योजना में लड़कियों के नाम को सेलेक्ट करके स्कूलों के द्वारा ही सरकार तक पहुंचाए जाते है।
सरस्वती साइकिल योजना 2025
बताते चलें कि सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सभी जिलों में अपना कार्य कर रही है जिसके अंतर्गत सरकार के द्वारा हर साल लाखों रुपए की राशि लड़कियों के लिए साइकिल वितरण हेतु खर्च की जाती है।
छत्तीसगढ़ राज्य के जिलों में चलाई जा रही सरस्वती साइकिल योजना में क्षेत्र तथा स्थान के आधार पर कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले सभी वर्षों की तरह ही 2025 26 में अध्ययन करने वाली लड़कियों के लिए भी इस योजना का लाभ दें हेतु प्रयोजना तैयार की जा रही है।
Chhattisgarh Saraswati Cycle Yojana 2025 Overview
| विभाग का नाम | स्कूल शिक्षा विभाग |
| योजना का नाम | सरस्वती साइकिल योजना |
| कार्यक्षेत्र | सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ |
| लाभ | निःशुल्क साइकिल |
| कक्षा | 9वी में अध्ययनरत बालिकाएं |
| साइकिल की कीमत | 3500 से ₹4000 तक |
| पात्रता | जाती प्रमाण पत्र के आधार पर एवं बी. पी. एल. वर्ग की बालिकाओं का चयन |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://shiksha.cg.nic.in/ |
सरस्वती साइकिल योजना के लिए पात्रता मापदंड
सरस्वती साइकिल योजना छत्तीसगढ़ राज्य में निम्न पात्रताओ के आधार पर कार्य कर रही है:-
- सरस्वती साइकिल योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की लड़कियों के लिए ही दिया जाता है।
- जो लड़कियां सरकारी स्कूलों में अध्यनरत है केवल उनके लिए ही साइकिल दी जाएगी।
- उनके परिवार की आर्थिक स्थिति न्यूनतम स्तर की होनी चाहिए।
- लड़कियों के लिए अध्ययन हेतु अपने गांव से न्यूनतम 2 किलोमीटर की दूरी तय करना आवश्यक है।
- उनके अभिभावक किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी में संलग्न नहीं होने चाहिए।
- केवल उन्हीं लड़कियों के लिए लाभ मिलेगा जो कक्षा नौवीं में अध्ययन कर रही है।
सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले कई सालों से चलाई जा रही सरस्वती साइकिल योजना का उद्देश्य केवल यही है कि कमजोर वर्ग के परिवारों की लड़कियां जो पढ़ाई हेतु आवागमन की समस्याएं होती हैं उन सभी के लिए सुरक्षित तथा सुविधाजनक का वाहन उपलब्ध करवाना।
इसके अलावा लड़कियों के लिए स्कूल छोड़ने की दर को कम करना और मध्यम तथा उच्चतर माध्यमिक स्तर पर लड़कियों के लिए बढ़ावा देना भी इस योजना के उद्देश्य में शामिल है।
सरस्वती साइकिल योजना की विशेषताएं
सरस्वती साइकिल योजना की विशेषताएं निम्न चरणों के माध्यम से जान सकते हैं:-
- इस योजना में लड़कियों के लिए किसी विशेष प्रकार के आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- राज्य सरकार की तरफ से उनके लिए बिल्कुल ही फ्री में साइकिल प्रदान करवाई जाती है।
- राज्य के सरकारी स्कूलों में साइकिल वितरण हेतु कैंप आयोजित किए जाते हैं।
- यह योजना बालिकाओं के लिए शिक्षा के प्रति सशक्त बनाने के लिए काफी कारगर साबित है।
सरस्वती साइकिल योजना में विशेष प्रोत्साहन
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत वैसे तो राज्य की लड़कियों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर बिना किसी भेदभाव के लाभ प्रदान करवाया जाता है हालांकि इस योजना में एससी, एसटी तथा बीपीएल जैसी लड़कियों के लिए विशेष तौर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
इन प्रमुख श्रेणियां की तथा गरीबी रेखा से नीचे के अंतर्गत आने वाली श्रेणियां की लड़कियों के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहन दिए जाने का प्रमुख कारण यही है कि ऐसी लड़कियों के लिए शिक्षा के प्रति आकर्षण दिया जा सके और वे अधिक से अधिक संख्या में बिना किसी प्रावधान के पढ़ाई कर पाए।
सरस्वती साइकिल योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
वैसे तो सरस्वती साइकिल योजना में लड़कियों के लिए स्वयं के द्वारा कोई आवेदन नहीं करना होता है हालांकि आवश्यकता अनुसार अपने प्रिंसिपल के माध्यम से निम्न प्रकार से आवेदन पूरा कर सकते है:-
- सबसे पहले अपने स्कूल के प्रिंसिपल तक जाएं और सरस्वती साइकिल योजना का फार्म प्राप्त करें।
- योजना के फॉर्म में सभी जानकारी को स्पष्ट रूप से भरना होगा।
- फार्म के साथ अपने अनिवार्य दस्तावेजों को भी जोड़ना जरूरी है।
- इसके बाद हस्ताक्षर करते हुए पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाए और इसे जमा कर दें।
FAQs
सरस्वती साइकिल योजना में कितनी कीमत की साइकिल मिलती है?
सरस्वती साइकिल योजना में लड़कियों के लिए 3500 से ₹4000 तक की कीमत की साइकिल दी जाती है।
सरस्वती साइकिल योजना कब से चलाई गई है?
सरस्वती साइकिल योजना को 2004 से चलाया जा रहा है।
सरस्वती साइकिल योजना का फायदा क्या है?
सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत जिन लड़कियों के लिए साइकिल दी जाती है उनके लिए स्कूल हेतु आने जाने की समस्या खत्म होगी इसके अलावा वे बिना किसी व्यवधान के निरंतर अध्ययन कर पाएंगी।


