केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत शौचालय योजना को शुरू किया हुआ है। इस तरह से इस योजना के जरिए से गांव में रहने वाले लोगों को 12000 रूपए की राशि मिलती है। इस धनराशि का इस्तेमाल करके फिर वे सब ग्रामीण परिवार शौचालय को बनवा सकते हैं।
इस प्रकार से जो ग्रामीण इलाकों में परिवार रहते हैं और जिनके घर में शौचालय नहीं है इन सबको स्वच्छता की तरफ लाने के लिए योजना का लाभ दिया जाता है। दरअसल गांव में रहने वाले ज्यादातर परिवार शौच के लिए अपने घर से बाहर जाते हैं।
इस वजह से इनकी सुरक्षा खतरे में रहती है और वातावरण भी प्रदूषित होता है। आप भी अगर फ्री शौचालय योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए हमारा आज का यह लेख आपको करना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने घर में शौचालय का निर्माण करवा सकते हैं।
शौचालय योजना के तहत मिलने वाली धनराशि
शौचालय योजना के अंतर्गत पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके आवेदन व दस्तावेजों को संबंधित विभाग की तरफ से जांचा जाता है। इस तरह से हम आपको यहां जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि यदि आप योजना हेतु पात्र पाए जाते हैं तो फिर आपको 12000 रूपए का लाभ मिलता है।
लेकिन 12 हजार रूपए की यह राशि किसी भी लाभार्थी व्यक्ति को एक साथ नहीं दी जाती है। जानकारी देते चलें कि दो किस्तों में योजना का फायदा आपको बैंक खाते में भेजा जाता है। इस तरह से हर किस्त 6 हजार की होती है। तो ऐसे आप दोनों किस्तों का लाभ लेकर अपने घर में शौचालय को निर्मित करवा सकते हैं।
Sauchalay Yojana Registration 2025 Overview
| विभाग का नाम | पेयजल और स्वच्छता विभाग |
| योजना का नाम | फ्री शौचालय योजना |
| लेख का प्रकार | ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
| योजना की शुरुआत | 02 अक्टूबर 2014 |
| लाभार्थी | वे परिवार जिनके घर में पक्का शौचालय नहीं है |
| वित्तीय सहायता | 12000 रूपए |
| आयु | 18 साल से ज्यादा हो |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://sbm.gov.in/ |
शौचालय योजना का उद्देश्य
शौचालय योजना के माध्यम से सरकार का मकसद ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता को बढ़ावा प्रदान करना है। इस तरह से सरकार यह चाहती है कि देश के सभी गांव के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित जीवन जीने का मौका मिल सके। तो इस प्रकार से योजना के माध्यम से 12000 रूपए की राशि लाभार्थी ग्रामीण नागरिकों को दी जाती है ताकि वे शौचालय निर्माण करवा सकें।
शौचालय योजना रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता
शौचालय योजना के लिए अगर आप अपना ऑनलाइन फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-
- आवेदन देने वाला परिवार भारत के ग्रामीण इलाके में रहता हो।
- आवेदनकर्ता की आयु पंजीकरण करने हेतु 18 साल से ज्यादा हो।
- आवेदक व्यक्ति घर का मुखिया हो और निर्धन परिवार से हो।
- शौचालय योजना के आवेदन के लिए जरूरी है कि परिवार का कोई भी व्यक्ति किसी बड़े पद पर या सरकारी नौकरी में नहीं हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य आयकर जमा ना करता हो।
शौचालय योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
शौचालय योजना के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आपके पास जो दस्तावेज जरूर होने चाहिएं इनकी जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार तस्वीर
- मोबाइल नंबर
शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
शौचालय योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा ताकि आपका आवेदन सही प्रकार से जमा हो सके:-
- सर्वप्रथम आपको स्वच्छ भारत मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- फिर आपको होम पेज पर पंजीकरण वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
- अब जो फार्म आपके सामने खुलेगा इसमें आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, राज्य और कैप्चा कोड को भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
- यहां अब आपको वेबसाइट पर जाकर लॉगिन वाले विकल्प को दबाकर अपने मोबाइल नंबर को लिख देना है।
- इस प्रकार से आपको आगे अपना नया पासवर्ड बना लेना है और योजना का फॉर्म भरना है।
- फिर आपको आईएचएचएल आवेदन पत्र को पूरा भर लेना है।
- सारी जानकारी लिखने के बाद फिर बैंक विवरण एवं पासबुक की तस्वीर को अपलोड करना है।
- अंत में आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करना है और यहां आपको एक ट्रैकिंग नंबर प्राप्त होगा।
- इस तरह से आप शौचालय योजना के लिए अपने घर से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
FAQs
शौचालय योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद पैसे कहां आएंगे?
अगर आपके पंजीकरण को स्वीकृति मिल जाएगी तो इसके बाद आपके बैंक खाते में 12000 रूपए की राशि भेज दी जाएगी।
शौचालय योजना हेतु कौन लोग पंजीकरण कर सकते हैं?
शौचालय योजना के लिए वे सब ग्रामीण नागरिक पंजीकरण कर सकते हैं जिनके घर में शौचालय नहीं है और जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं।
शौचालय योजना के द्वारा सरकार ने क्या उद्देश्य बनाया है?
शौचालय योजना के माध्यम से केंद्र सरकार ने यह उद्देश्य बनाया है कि देश के सभी गांवों में स्वच्छता को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए।
