वोटर आईडी कार्ड यानी मतदाता पहचान पत्र देश के सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज के तौर पर कार्य करता है। देशभर में होने वाले किसी भी चुनाव में हिस्सा लेने या फिर मत प्रदान करने के लिए वोटर आईडी कार्ड की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है।
सरकार के द्वारा हर साल पात्र हो चुके नागरिकों के वोटर आईडी कार्ड बनाए जाने का कार्य किया जाता है जो मुख्य रूप से प्रत्येक क्षेत्र में कैंपों के माध्यम से तथा सरकारी कार्यालय में करवाया जाता है। हालांकि अब वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
ऐसे व्यक्ति जिनके लिए कैंपों या फिर कार्यालय में जाकर वोटर आईडी कार्ड बनवाने में समस्या होती है उन सभी के लिए वोटर आईडी कार्ड बनवाने हेतु ऑनलाइन माध्यम से ही अप्लाई करना चाहिए जो घर बैठे ही कंप्लीट हो सकता है।
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑनलाइन माध्यम से वोटर आईडी कार्ड इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा बनाया जाता है जिसके लिए संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिल्कुल ही फ्री में अपना आवेदन कर सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड की ऑनलाइन आवेदन करने से पहले संबंधित प्रक्रिया को जानना बहुत ही आवश्यक है अन्यथा उनके लिए आवेदन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति इस विषय में जानकारी चाहते हैं वह नीचे दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
Voter ID Card Apply Online 2025 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय निर्वाचन आयोग |
| दस्तावेज का नाम | वोटर आईडी कार्ड |
| लेख का नाम | वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई |
| उपयोगिता | पहचान पत्र, मतदान का अधिकार देता है |
| आयु | 18 वर्ष या इससे अधिक हो |
| आवेदन शुल्क | निशुल्क |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://voters.eci.gov.in/ |
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने से पहले निम्न पात्रताओ को जान लेना चाहिए जो अनिवार्य रूप से लागू है:-
- मूल रूप से भारतीय नागरिक ही वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- आधिकारिक तौर पर उनकी आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी हो।
- आवेदक व्यक्ति का मानसिक संतुलन सही हो तथा वह दिवालिया या पागल घोषित न हो।
- वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने के लिए उसके पास संबंधित दस्तावेज मौजूद होनी चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सामग्री
ऑनलाइन माध्यम से जो भी व्यक्ति अपना वोटर आईडी कार्ड तैयार करवाने हेतु आवेदन करते हैं उन सभी के लिए आवश्यक सामग्री के तौर पर कुछ विशेष दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ती है जिसके आधार पर ही उनका आवेदन कंप्लीट हो पाता है।
विशेष दस्तावेजों के तौर पर आवेदक का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र तथा मोबाइल नंबर आवश्यक होता है। ध्यान रहे आपके द्वारा दी गई जानकारी बिल्कुल ही सटीक होनी चाहिए अन्यथा बाद में जानकारी का सुधार करवाने में परेशानी हो सकती है।
वोटर आईडी कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया से सुविधाए
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए लागू की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया से निम्न सुविधा होती हैं:-
- अब वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए लंबी प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होती है।
- नागरिकों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने पर उनका आवेदन रिजेक्ट होने की भी संभावना काफी कम होती है।
- इस प्रकार से आवेदक स्वयं ही वोटर आईडी कार्ड का आवेदन कंप्लीट कर सकते हैं।
आवेदन के इतने दिनों बाद मिलेगा वोटर आईडी कार्ड
जो व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करते हैं उन सभी को पोस्ट ऑफिस की सुविधा के माध्यम से अधिकतम 10 से 15 दिनों के भीतर ही वोटर आईडी कार्ड को स्थाई पते पर डिलीवर कर दिया जाता है।
अगर वोटर आईडी कार्ड प्राप्त होने में किसी भी प्रकार का विलंब होता है तो आपके लिए स्वयं ही पोस्ट ऑफिस में जाकर इस विषय में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन जरूर करें:-
- ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट पर पहली बार विजिट किया है तो व्यक्तिगत जानकारी के आधार पर नया अकाउंट बनाना होगा।
- अकाउंट बन जाने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आगे पहुंचे।
- इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा जहां पर फॉर्म 6 को सेलेक्ट करना होगा।
- फार्म में मांगी गई सभी प्रकार की जानकारी को भरना होगा और साथ में ही डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
- अब आपके लिए फॉर्म का प्रीव्यू देखने का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करें और अच्छी तरह से फॉर्म की जानकारी चेक कर ले।
- जानकारी सही होती है तो इसे सबमिट कर देना होगा इस प्रकार से आवेदन हो जाएगा।
FAQs
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने में कितना शुल्क लगता है?
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने में कोई शुल्क नहीं लगता है बल्कि यह प्रक्रिया बिल्कुल ही निशुल्क है।
वोटर आईडी कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे देखें?
वोटर आईडी कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर संबंधित जानकारी के माध्यम से चेक किया जा सकता है।
वोटर आईडी कार्ड क्यों जरूरी है?
भारतीय चुनावों में मत प्रदान करने के साथ सभी कानूनी तथा गैर कानूनी कार्यों में वोटर कार्ड की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होती है।


